पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के तहत आज सात जिलों की 142 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। अब दक्षिण बंगाल के सात जिलों कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया व पूर्व बर्द्धमान में वोट पड़ेंगे।

हाइलाइट्स

बेलगछिया में BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती ने वोट डाला
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के तहत आज सात जिलों की 142 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। अब दक्षिण बंगाल के सात जिलों कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया व पूर्व बर्द्धमान में वोट पड़ेंगे। इन जिलों में शांतिपूर्ण मतदान कराना चुनाव आयोग के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। हालांकि उसने भी कमर कस रखी है और सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में 40 फीसदी मतदान हो चुका है। इन आंकड़ों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि दूसरे चरण में भी बंगाल में मतदान प्रतिशत काफी ज्यादा रहेगा। मतदान के लिए सुबह 5.30 बजे से ही लोग बूथों पर पहुंचने लगे थे। ज्यादातर बूथों पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी है। हावड़ा के बाली में ईवीएम में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा हो गया। जवानों ने दो लोगों को हिरासत में लिया। नादिया के छपरा में भाजपा एजेंट ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया।

भवानीपुर में कांटे की टक्कर
सेकेंड फेज के चुनाव में सबसे कड़ा मुकाबला भवानीपुर सीट पर है। यह सीएम ममता बनर्जी की परंपरागत सीट है। ममता के खिलाफ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। सुवेंदु 2021 में ममता को नंदीग्राम से हरा चुके हैं।
ममता बोलीं- टीएमसी एजेंटों को टारगेट किया
मुख्यमंत्री और भवानीपुर से टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा- हम चाहते हैं कि वोटिंग की प्रक्रिया शांति से हो लेकिन बाहर से बहुत सारे आॅब्जर्वर आए हैं, जो टीएमसी एजेंटों को टारगेट कर रहे हैं। रात सीआरपीएफ ने बिना पुलिस के 70 नंबर वार्ड के पार्षद के घर पर हमला किया। वह उस समय घर पर नहीं थे, सिर्फ उनकी पत्नी और बच्चे वहां पर थे, फिर भी उन्होंने उनके घर में तोड़फोड़ की। भाजपा जो भी कहती है, वे वही कर रहे हैं।

कोलकाता में पोलिंग अधिकारियों से बहस
एंटली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल की कोलकाता के एक पोलिंग बूथ पर पोलिंग अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से बहस हो गई। उनके पोलिंग एजेंट को बूथ का साइज छोटा होने की वजह से बाहर भेज दिया गया। टीएमसी के चुनाव एजेंट भी बहस करने लगे, जिसके बाद दोनों को बाहर भेज दिया गया।
पश्चिम बंगाल चुनाव: मतदाता सूची में 7 लाख नए नाम शामिल, निर्वाचन आयोग ने साधी आंकड़ों पर चुप्पी
भाजपा को 50 से कम सीटें मिलेंगी
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा- भाजपा ने 2021 में कहा था कि हर बार भाजपा क्लीन स्वीप करेगी। लेकिन जब भी चुनाव के नतीजे आए, तो उल्टा हुआ। इसलिए यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप जाकर भाजपा नेताओं से पूछें कि हर बार जब उन्होंने कुछ भविष्यवाणी की है, तो आखिरकार वह टीएमसी के पक्ष में ही गई है।
खबर अपडेट की जा रही है....
यह भी पढ़िए...
बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा: हुमायूं पर हमला और सरकार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विधानसभा चुनाव: पांच राज्यों में बीएसएफ के जवान चेक करेंगे मतदाता पहचान पत्र


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।