यूरोप के कई बड़े नेताओं ने सोमवार को वॉशिंगटन डीसी में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की है। यूरोप के नेताओं की अमेरिका पहुंचने की वजह यूक्रेन और रूस के बीच फरवरी, 2022 से चल रही लड़ाई है। ट्रंप से मिलने वाले नेताओं में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी भी हैं। इस दौरान मेलोनी एक अलग वजह से चर्चा में आ गई हैं। यह वजह उनका हाथ जोड़कर अमेरिकी अधिकारियों से मिलना है।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने किया नमस्ते।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच मुलाकात की चर्चा तो पूरी दुनिया में हो रही है, लेकिन इन सब के बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सबका ध्यान उस वक्त अपनी ओर खींचा, जब व्हाइट हाउस में उनका नमस्ते वाला अंदाज देखने को मिला। दरअसल, नमस्ते... हाथ जोड़कर अभिवादन करने की एक भारतीय परंपरा है। मेलोनी को कई बड़े मौकों पर इसी अंदाज में लोगों का अभिवादन करते हुए देखा गया है। इससे पहले इटली में जी-7 समिट के दौरान भी नेताओं का नमस्ते करके स्वागत किया था।
मेलोनी का नमस्ते वाला अंदाज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। उनका भारतीय शैली में नमस्ते कहना उनकी विनम्रता और वैश्विक संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है। लोग इसे एक सम्मानजनक और वैकल्पिक अभिवादन का उदाहरण बता रहे हैं, जो कोरोना महामारी के दौरान काफी लोकप्रिय हुआ था।
एक वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का अभिवादन करते और शिखर सम्मेलन के दौरान उनके साथ संक्षिप्त बातचीत करते हुए दिखाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच की मित्रता सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। साथ ही उनकी बातचीत के कारण हैशटैग मेलोडी ट्रेंड कर रहा है।
यूक्रेन-रूस युद्ध के मुद्दे पर यूरोपीय नेताओं के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि यूक्रेन में शांति बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सबसे अहम सवालों में से एक यह सुनिश्चित करना है कि यह घटना दोबारा ना घटे, यही शांति की पहली शर्त है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी ट्रंप के साथ वार्ता को रचनात्मक कहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।