श्रीलंका में विपक्षी दल ने एनपीपी सरकार पर चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। कोलंबो के नुगेगोडा में रैली में महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल ने कहा कि अगर सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए तो पहले मौके पर सरकार गिरा दिया जाएगा।

कोलंबो। श्रीलंका में सरकार और विपक्षी दल के बीच जारी तनाव के बीच पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के नेतृत्व वाले विपक्षी दल ने राष्ट्रीय जनशक्ति (एनपीपी) सरकार पर चुनावी वादों को पूरा ना करने का आरोप लगाया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए तो पहले मौके पर सरकार को गिरा दिया जाएगा। राजधानी कोलंबो के उपनगर नुगेगोडा में शुक्रवार को आयोजित एक रैली में महिंदा राजपक्षे के बेटे और राजनीतिक उत्तराधिकारी नमल राजपक्षे ने कहा कि हम तैयार हैं और सरकार को चेतावनी देते हैं कि हम पहले मौके पर इसे गिरा देंगे।
नमल ने आगे कहा कि श्रीलंकाई सरकार को जनता से किए गए अपने वादे पूरे करने चाहिए। इस दौरान उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल या जमानत पर कई पार्टी नेताओं के बावजूद वह डरेंगे नहीं और संघर्ष जारी रखेंगे।
एनपीपी सरकार के खिलाफ भव्य रैली
बता दें कि श्रीलंकाई सरकार के खिलाफ आयोजित रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, हालांकि मुख्य विपक्षी दल एसजेबी ने इसमें भाग नहीं लिया। एसजेबी नेता सजिथ प्रेमदासा ने कहा कि उनके दल और राजपक्षे परिवार के बीच विचारधारात्मक मतभेद हैं और भ्रष्टाचार जांच के चलते संयुक्त रूप से हिस्सा नहीं लिया।
रैली आयोजक उदमा ने क्या कहा?
हालांकि दूसरी ओर रैली आयोजक उदया गम्मनपिला ने कहा कि यह प्रदर्शन दशार्ता है कि राजनीतिक दलों के मतभेदों के बावजूद लोग एकजुट हैं। पूर्व राष्ट्रपति रणिल विक्रमसिंघे के यूएनपी के प्रतिनिधि हरिन फर्नांडो ने कहा कि रैली सरकार की बाधाओं के बावजूद बड़ी सफलता रही। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने लोगों को रोकने के लिए लाउडस्पीकर बंद किए और बिजली काटी, लेकिन इसके बावजूद भारी संख्या में लोग आए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।