भारत में आज का सोना और चांदी का भाव: 23 जून 2025

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (ibjarates.com) की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 98,691 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी का रेट 1,06,775 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. सोमवार को बाजार खुलने तक यही भाव लागू रहेगा. दोपहर में रेट में बदलाव आ सकता है।


आज के सोने-चांदी के भाव (सुबह के अनुसार)

शुद्धताप्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट98,691 रुपये
सोना 23 कैरेट98,296 रुपये
सोना 22 कैरेट90,923 रुपये
सोना 18 कैरेट74,018 रुपये
सोना 14 कैरेट57,734 रुपये
चांदी 9991,06,775 रुपये/किलो

आपके शहर में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम24 कैरेट सोना (रुपये में)22 कैरेट सोना (रुपये में)18 कैरेट सोना (रुपये में)
दिल्ली100,52092,15075,400
जयपुर100,52092,15075,400
लखनऊ100,52092,15075,400
गुरुग्राम100,52092,15075,400
गाजियाबाद100,52092,15075,400
नोएडा100,52092,15075,400
अयोध्या100,52092,15075,400
चंडीगढ़100,52092,15075,400
अहमदाबाद100,52092,15075,400
मुंबई100,37092,00075,280
चेन्नई100,37092,00075,750
कोलकाता100,37092,00075,280
भुवनेश्वर100,37092,00075,280
अमरावती100,37092,00075,280
हैदराबाद100,37092,00075,280
बेंगलुरु100,37092,00075,280
गुवाहाटी100,37092,00075,280
केरल100,37092,00075,280
पटना100,42092,05075,320

शुक्रवार को मजबूत हाजिर मांग और सटोरियों के नए सौदों के कारण वायदा बाजार में सोने की कीमतों में उछाल देखा गया. MCX पर अगस्त आपूर्ति वाला सोना 0.76% बढ़कर 98,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया. हालांकि, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.72% घटकर 3,346.58 डॉलर प्रति औंस पर रहा.

चांदी में भी तेजी दर्ज की गई, जुलाई आपूर्ति वाला चांदी अनुबंध 1.99% की बढ़त के साथ 1,05,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ. विश्लेषकों का मानना है कि बाजार में बढ़ती भागीदारी और नए सौदों की वजह से चांदी के भाव में तेजी आई है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 2.02% गिरकर 35.64 डॉलर प्रति औंस पर रही.

अपने सोने की शुद्धता कैसे जानें?

सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है. जितना अधिक कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा:

  • 24 कैरेट सोना: 99.9% शुद्ध
  • 23 कैरेट सोना: 95.8% शुद्ध
  • 22 कैरेट सोना: 91.6% शुद्ध

(आमतौर पर आभूषण बनाने में इस्तेमाल होता है)

  • 21 कैरेट सोना: 87.5% शुद्ध
  • 18 कैरेट सोना: 75% शुद्ध
  • 17 कैरेट सोना: 70.8% शुद्ध
  • 14 कैरेट सोना: 58.5% शुद्ध
  • 9 कैरेट सोना: 37.5% शुद्ध

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन यह बहुत नरम होता है और इससे गहने नहीं बनाए जा सकते. इसलिए, आभूषण बनाने के लिए अक्सर 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है, जिसमें थोड़ी मात्रा में अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं ताकि उसे मजबूती मिल सके.