लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से गोंडा जा रही AC बस का टायर फटने से लगी भीषण आग। बस में सवार 70 यात्री सुरक्षित। काकोरी टोल प्लाजा के पास हादसा। साथ ही, लखनऊ में किसान पथ पर चलती कार में भी आग लगने से हड़कंप। छठ पर्व पर घर जा रहे यात्री बचे, जांच जारी।

लखनऊ में धूं धूं कर जली एसी बस
हाइलाइट्स
लखनऊ। स्टार समाचार वेब
लखनऊ (UP) में रविवार की सुबह आग लगने की दो बड़ी घटनाएं सामने आईं। पहली घटना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई, जहां दिल्ली से गोंडा जा रही एक चलती AC बस अचानक आग का गोला बन गई। दूसरी घटना सरोजनी नगर इलाके में चलती कार में आग लगने की है। दोनों ही हादसों में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे काकोरी थाना इलाके में एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास हुआ। बस में उस वक्त छठ पर्व के चलते लगभग 70 यात्री सवार थे। यात्रियों ने बताया कि बस 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी, तभी पीछे का टायर अचानक फट गया। तेज आवाज के बाद बस लहरा गई। ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और जैसे ही नीचे उतरकर चेक कर रहा था, पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा, जो कुछ ही मिनटों में भीषण लपटों में तब्दील हो गया। ड्राइवर और क्लीनर की सूझबूझ से उन्होंने यात्रियों को चिल्लाकर बाहर निकाला। ज्यादातर यात्री सो रहे थे, जो आनन-फानन में सामान छोड़कर जान बचाकर भागे।
आग इतनी भयंकर थी कि धुएं का गुबार दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी, सिर्फ उसका ढांचा ही बचा।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है। ड्राइवर का कहना है कि टायर फटने से शॉर्ट सर्किट हुआ होगा। यात्रियों ने इस भीषण हादसे में बाल-बाल बचने पर 'छठी मैया' का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने यात्रियों को गोंडा भेजने के लिए दूसरी गाड़ी का इंतजाम किया।
लखनऊ में चलती कार बनी आग का गोला

एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने के कुछ देर बाद ही लखनऊ में आग लगने का एक और हादसा हुआ। सरोजनी नगर इलाके में किसान पथ पर चलती एसेंट कार में आग लग गई। बाराबंकी निवासी ड्राइवर राजू कानपुर के बिठूर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह दरोगा खेड़ा के पास पहुंचे, कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार भी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।