दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान के एयरस्पेस में प्रवेश कर गई। जानिए क्या हुआ जब विमान वापस अमृतसर लौटा और उसे क्यों दिल्ली डायवर्ट किया गया।

फाइल फोटो
नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब
दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट सोमवार रात तकनीकी खराबी के चलते अपना रास्ता भटक गई और गलती से पाकिस्तान के एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) में प्रवेश कर गई। पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक अथॉरिटी द्वारा चेतावनी मिलने के बाद पायलट ने तुरंत विमान का रुख मोड़ा, लेकिन इस देरी के कारण अमृतसर एयरपोर्ट पर रनवे व्यस्त हो गया और अंततः विमान को वापस दिल्ली लौटना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयरबस AI-321 विमान ने सोमवार रात 9 बजकर 18 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरी थी, जो अपने निर्धारित समय से 3 मिनट की देरी से रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट को विमान के रास्ता भटकने और पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में होने का अहसास तब हुआ, जब उन्हें पाकिस्तानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल से चेतावनी मिली।
पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से वापस लौटने के बाद जब विमान अमृतसर की सीमा में पहुंचा, तो तब तक काफी समय बीत चुका था। अमृतसर एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक बढ़ने के कारण विमान को वहां उतरने की अनुमति नहीं मिली। अंततः, कंट्रोल रूम के निर्देशों के अनुसार, विमान को वापस दिल्ली डायवर्ट किया गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग हुई। बाद में, लगभग 4 घंटे की देरी से सोमवार-मंगलवार की रात 2 बजकर 20 मिनट पर विमान ने अमृतसर में सुरक्षित लैंडिंग की।
यह पहली बार नहीं है जब विमान ने अपना रास्ता खोया हो। इससे पहले 12 जून को पाकिस्तान की 'फ्लाई जिन्ना-9P514' फ्लाइट भी खराब मौसम के चलते भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी। लाहौर से उड़ान भरने के बाद रास्ता भटकने वाली उस फ्लाइट को तुरंत वापस पाकिस्तानी एयरस्पेस में सुरक्षित ले जाया गया था। फिलहाल, एयर इंडिया की इस घटना की जांच की जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।