एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए। अब इस मामले में पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानिए क्या हैं DGCA के नियम।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
थाईलैंड के फुकेट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 हाल ही में गंभीर हवा के झोंकों यानी टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी। इस अप्रत्याशित घटना के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस विमान में कुल 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। ओडिशा के पास हुई इस भयानक घटना के बाद दिल्ली पहुंचने पर 13 यात्रियों और 4 क्रू सदस्यों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
इस पूरे हादसे के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था और क्रू मेंबर की फिटनेस पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली लैंडिंग के बाद पायलट-इन-कमांड का डोप टेस्ट किया गया, जिसमें उसका साइकोएक्टिव पदार्थ का पहला टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि, एअर इंडिया ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और अंतिम परिणामों के लिए दूसरे टेस्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर दोनों पायलटों को फिलहाल उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के सख्त नियमों के अनुसार, यदि कोई पायलट पहली बार साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट में पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे तत्काल प्रभाव से नशामुक्ति और पुनर्वास (Rehabilitation) सेंटर भेजा जाता है। इलाज के बाद यदि उसका डोप टेस्ट नेगेटिव आता है, तभी उसे दोबारा विमान उड़ाने की अनुमति दी जाती है।
नियमों के मुताबिक, यदि कोई पायलट दोबारा सेवा में लौटने के बाद फिर से पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसका लाइसेंस 3 साल के लिए निलंबित कर दिया जाता है। वहीं, तीसरी बार यह गलती दोहराने पर पायलट का फ्लाइंग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द किया जा सकता है। फिलहाल डीजीसीए इस दुर्घटना और पायलट से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रहा है।
यह भी पढ़ें...
बारामती एयरफील्ड पर टला बड़ा हादसा, ट्रेनिंग के दौरान रनवे से फिसला विमान; दोनों पायलट सुरक्षित
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास बुधवार रात एक चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।
चुनाव आयोग के भीतर SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन, मुख्य मांगों और विरोध प्रदर्शन के पूरे प्लान की पूरी जानकारी पढ़ें।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) को रोकने समेत तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर।
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों से टकरा गया। लैंडफॉल के दौरान तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान के असर से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेवा संकल्प यात्रा में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने यात्रियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में सेवा ही हमारा मुख्य मकसद होना चाहिए। हमें सिर्फ उपदेशों से नहीं, बल्कि अपने आचरण और कर्मों से सेवा का संदेश देना है।
झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास 35 किमी माइलस्टोन पर डबल डेकर स्लीपर बस आग का गोला बन गई। हादसे में बस के अंदर फंसे नौ यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल बताए जा रहे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने और संसद से सीईसी को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह