मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
अमरपाटन में घरेलू गैस उपभोक्ताओं का गुस्सा अब आंदोलन की शक्ल लेने लगा है। मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद क्षेत्र के करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर अहिरगांव स्थित गैस एजेंसी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त खर्च और समय की परेशानी झेलनी पड़ रही है। नाराज उपभोक्ताओं एवं अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर मैहर को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय स्तर पर गैस सुविधा बहाल करने की मांग की है।
संघ का कहना है कि अमरपाटन जैसे बड़े कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के हजारों परिवारों को गैस सिलेंडर लेने के लिए बार-बार अहिरगांव जाना पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और ग्रामीण उपभोक्ताओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि होम डिलीवरी व्यवस्था भी प्रभावी नहीं है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि या तो मानसी गैस सर्विस का संचालन पुन: शुरू कराया जाए अथवा अमरपाटन क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए नियमित और पारदर्शी होम डिलीवरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 1 जुलाई को अधिवक्ता समाज, उपभोक्ता संगठन और स्थानीय नागरिक संयुक्त रूप से आंदोलन करेंगे तथा अमरपाटन बंद का आह्वान किया जाएगा।
उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और रसोई गैस के बढ़ते उपयोग के दौर में गैस वितरण व्यवस्था का ठप होना सीधे आम परिवारों को प्रभावित कर रहा है। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और गैस कंपनी के अगले कदम पर टिकी हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
नागौद में एक कनिष्ठ अभियंता के घर बिजली बाधित होने पर 33 केवी फीडर बंद कराने के आरोप लगे हैं। 22 मिनट की कटौती से शहर, गांव, अस्पताल और सरकारी कार्यालय प्रभावित हुए, जांच की मांग उठी।