अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
फीस जमा नहीं होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा में बैठने से रोकने के बाद विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। अमरपाटन के बाल भारती पब्लिक स्कूल में छात्र और उसके भाई के साथ विद्यालय के डायरेक्टर अभिजीत एवं एक अन्य व्यक्ति द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के मुताबिक फीस जमा नहीं होने के कारण विद्यालय प्रबंधन ने छात्र को परीक्षा में बैठाने से मना कर दिया था। इसका विरोध करने पर विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि इसके बाद छात्र और उसके भाई को स्कूल परिसर में बंद कर उनके साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान डर के कारण युवक विद्यालय की बाउंड्री पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद पीड़ित ने अमरपाटन थाने पहुंचकर डायरेक्टर अभिजीत और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिक्षा विभाग को जानकारी तक नहीं
मामले में शिक्षा विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। बीईओ केपी सिंह और संकुल प्राचार्य फूलचंद्र साकेत ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। विद्यालय में छात्र के साथ मारपीट जैसी गंभीर घटना होने के बावजूद संबंधित शिक्षा अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं होने से विभागीय निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमरपाटन पुलिस ने बताया कि निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र को अर्धवार्षिक परीक्षा को फीस बकाया होने के कारण परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया। छात्र अपनी मां के साथ स्कूल के प्रबंधक अभिजीत के कार्यालय में जाकर मिन्नते की लेकिन बात नही बनी। आरोप है कि इस दौरान बहसबाजी हुई। प्रबंधक के कार्यालय से निक लने के दौरान छात्र और उसके बड़े भाई के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। झूमा-झटकी में पीड़ित का फोन गिरकर टूट गया। मामले की गंभीरता को देख घटनाक्रम को दूसरा स्वरूप देने के लिए आरोपी स्कूल प्रबंधक स्कूल की छत पर चढ़कर हंगामा करने लगा। अमरपाटन पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी स्कूल प्रबंधक अभिजीत और उसके वाहन चालक के खिलाफ धारा 296बी, 115(2), 351(3) एवं 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह