सतना में विवादित जमीन पर स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने से तनाव बढ़ा। चकाजाम की कोशिश को पुलिस ने विफल किया, मामले में अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
स्टील अथारिटी आॅफ इंडिया सेल की बाबूपुर स्थित जमीन पर जबरिया स्थापित की गई डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा बुधवार की रात खंडित कर दी गई। प्रतिमा खंडित किए जाने पर हंगामा शुरू हो गया। सतना- सेमरिया मार्ग में चकाजाम किए जाने का प्रयास किया गया। जानकारी लगने पर मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अमले ने जाम लगाने की कोशिश विफल कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
जमीन का लालच देकर महिलाओं, बच्चों को किया आगे
इस संबंध में प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि कोलगवां थाना के बाबूपुर चौकी स्थित सेल की जमीन पर आदतन बदमाश बालगोविन्द चौधरी काफी समय से कब्जा करने के प्रयास में है। पूर्व में बालगोविन्द और उसके साथियों ने सेल की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया लेकिन कामयाब न हो पाए। बताया गया कि जमीन कब्जा करने के इरादे से बालगोविन्द और उसके साथियों ने चोरी छिपे विवादित जमीन पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी। प्रतिमा खंडित किए जाने का मुद्दा बनाकर बालगोविन्द और उसके बेटों ने महिलाओं और बच्चों को जमीन दिलाने का लालच देकर चकाजाम करने के लिए आगे किया लेकिन पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के आगे उसकी चल नहीं पाई।
विरोधी को फंसाने का कुचक्र
आदतन बदमाश बालगोविन्द और उसके समर्थकों ने सेल की विवादित जमीन व अन्य सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने का विरोध करने वाले अपने विरोधियों को फंसाने के लिए कुचक्र रचा। विजय सिंह नामक प्रत्यक्षदर्शी को पुलिस के सामने लाया गया। विजय का कहना था कि प्रतिमा शिवाजी सिंह, धनंजय सिंह व एक अन्य ने खंडित की है। जिनका नाम लिया जा रहा है उनके द्वारा लंबे समय से आदतन बदमाश बालगोविन्द के खिलाफ पुलिस और प्रशासन में शिकायतें की जा रही हैं। यह तथ्य भी सामने आया कि कथित प्रत्यक्षदर्शी विजय का जमीनी विवाद धनंजय सिंह से चल रहा है, इसी वजह से वह अपने विरोधियों को फंसाना चाह रहा है।
प्रशासन ने ठुकराई नई मूर्ति की मांग
प्रदर्शन कर रहे आदतन बदमाश और उसके समर्थकों के द्वारा मांग की गई थी कि खंडित प्रतिमा की जगह नई मूर्ति लगाई जाए। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमले ने विवादित आराजी पर नई मूर्ति लगाने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अमले का कहना था कि उक्त जमीन का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है लिहाजा ऐसे में किसी भी तरह का हस्तक्षेप संभव नहीं है। मौके पर एसडीएम, डीएसपी, टीआई, तहसीलदार के अलावा भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
153 करोड़ की है जमीन
जानकारी के मुताबिक बाबूपुर में स्टील अथारिटी आॅफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की तकरीबन 34 एकड़ 89 डिसमिल जमीन का विवाद चल रहा है। उक्त जमीन की कीमत बाजार में 153 करोड़ के करीब है। उक्त जमीन पर किसी भी तरह के निर्माण का स्टे है, बावजूद इसके 12 अप्रैल को आदतन बदमाश बालगोविन्द चौधरी व अन्य ने जमीन पर कब्जा करने के इरादे से डा. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। इस मामले में सेल के अधिकारियों के द्वारा राजस्व और पुलिस अमले को शिकायती आवेदन दिया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।