अमदरा के ग्राम खेरवाकला मोड़ पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज में गंभीर तकनीकी खामियां सामने आई हैं। एसडीओ और पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट ने अनियमितताओं की पुष्टि की है। विधायक, अधिवक्ता और स्थानीय लोगों ने जांच, निर्माण रोकने और पुनः सही डिजाइन से कार्य कराने की मांग उठाई है।

हाइलाइट्स:
अमदरा, स्टार समाचार वेब
ग्राम खेरवाकला मोड़ स्थित निमार्णाधीन ओवरब्रिज में गंभीर तकनीकी अनियमितताएं बरतने का मामला सामने आया है। अनियमितता से नाराज विधायक व स्थानीय अधिवक्ता ने मामले के खिलाफ आवाज उठाई है।
जांच की मांग तेज
ग्राम खेरवाकला मोड़, एनएच-30, मैहर पर निमार्णाधीन रेलवे ओवरब्रिज में गंभीर संरचनात्मक अनियमितताओं के खुलासे के बाद स्थानीय स्तर पर जनाक्रोश बढ़ गया है। इसकी शिकायत भी अधिवक्ता मनीष तिवारी ने की गई थी। शिकायतों और एसडीओ व पीडब्ल्यूडी मैहर की जाँच रिपोर्ट ने परियोजना में हुए बड़ी तकनीकी गड़बड़ियों की पुष्टि की है। जानकारी देते हुए अधिवक्ता मनीष तिवारी ने बताया कि इस मामले पर अमरपाटन विधानसभा के विधायक, डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने भी यह मामला गंभीरता से उठाया है और लोक निर्माण विभाग, भोपाल को लिखे अपने पत्र में निर्माण कार्य को स्वीकृत ड्राइंग और तकनीकी मानकों के विपरीत करार दिया है।
एसडीओ व पीडब्ल्यूडी रिपोर्ट में क्या
अधिवक्ता मनीष तिवारी ने बताया कि एसडीओ व पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट में कहा गया है कि ओवरब्रिज का एलाइनमेंट स्वीकृत डिजाइन से पूरी तरह विपरीत दिशा में बनाया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा है कि जहाँ 100 मीटर एप्रोच समतलीकरण आवश्यक था, वहां केवल 20 मीटर तक कार्य किया गया। गलत ढलान और मोड़ के कारण यह क्षेत्र भविष्य में ‘ब्लैक स्पॉट’ बन सकता है। निर्माण कार्य तकनीकी मानकों, आईआरसी दिशा निदेर्शों और स्वीकृत डोजियर का पालन नहीं करता।
विधायक ने पत्र में क्या कहा
गलत एलाइनमेंट व बदलाव से आम जनता की जान-माल को गंभीर खतरा है। विभागीय जाँच में भी अनियमितताओं बरती गई है। ऐसे अनाधिकृत निर्माण को तुरंत रोककर पुन: स्वीकृत ड्राइंग के अनुसार निर्माण की आवश्यकता है। हाईकोर्ट में दायर है जनहित याचिका लगातार विभागीय अनदेखी और निर्माण एजेंसी द्वारा गलत कार्य जारी रखने पर अधिवक्ता मनीष तिवारी ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में पीआईआर दायर की है।
याचिका में मांग की गई है गलत निर्माण तुरंत रोका जाए
सीएसआईआर-सीआरआरआई, आईआईटी-रूरकी जैसे स्वतंत्र विशेषज्ञों से तकनीकी आॅडिट कराया जाए। दोषी अधिकारियों व जिम्मेदार एजेंसी पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। स्वीकृत एलाइनमेंट और स्टैंडर्ड ड्राइंग के अनुसार ब्रिज का पुन: निर्माण किया जाए।
जांच की तैयारी
जनहित में पहल करते हुए अधिवक्ता मनीष तिवारी ने कलेक्टर, सतना को आवेदन देकर स्वतंत्र एजेंसियों से तकनीकी जांच की अनुमति मांगी है, ताकि वास्तविक तकनीकी खामियों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर रिपोर्ट अदालत और सरकार को प्रस्तुत की जा सके।
जनता में आक्रोश
ग्राम खेरवाकला मोड़ स्थित निमार्णाधीन ओवरब्रिज में गंभीर तकनीकी अनियमितताएं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ओवरब्रिज का निर्माण गलत तरीके से किया जा रहा है। यह ब्रिज न केवल दुर्घटनाओं को आमंत्रित करेगा, बल्कि आने वाले वर्षों में जानलेवा साबित हो सकता है। लोगों की मांग है कि विभाग को तुरंत इस पर रोक लगानी चाहिए, अन्यथा यह कई जिंदगियों के लिए खतरा बन जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।