पन्ना जिले के अमझिरिया ग्राम में ईको पार्क और बोटिंग सुविधा का शुभारंभ किया गया। पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यटन से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक विकास की असीम संभावनाएं हैं। पार्क में योग स्थल, किड्स जोन, ओपन जिम, देशी खानपान और हस्तनिर्मित उत्पादों के विक्रय की व्यवस्था होगी। कलेक्टर ने सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ पार्क को विकसित करने का आश्वासन दिया।

हाइलाइट्स
पन्ना, स्टार समाचार वेब
हरियाली से भरपूर प्राकृतिक वातावरण में प्राचीन तालाब एवं जल स्रोत का पुनरूद्धार कर पर्यटन केन्द्र के नए रूवरूप में सृजन सराहनीय पहल है। पर्यटन क्षेत्र के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार की भी असीम संभावना होती है। पर्यटन के साथ सर्वांगीण विकास के लिए रोजगार आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास भी जरूर होना चाहिए, जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को आजीविका का बढ़िया माध्यम मिल सके। इससे सामाजिक जीवन में बदलाव होने के साथ ही आर्थिक तरक्की के नए द्वार भी खुलते हैं। यह बात पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को पन्ना नगर के निकट ग्राम पंचायत मनकी के अमझिरिया ग्राम में बोटिंग सुविधा एवं ईको पार्क के शुभारंभ अवसर पर कही। विधायक श्री सिंह ने ईको पार्क के भविष्य में बेहतर विकास के संबंध में जरूरी प्रस्ताव एवं डीपीआर तैयार कराने के निर्देश भी दिए। पन्ना विधायक ने जिला प्रशासन के इस अभिनव पहल एवं प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अब पर्यटकों एवं आम नागरिकों को भी महानगरों की तर्ज पर प्रकृति की गोद में एवं सुरम्य वातावरण के बीच परिवार के साथ जलविहार का अवसर प्राप्त होगा। जिला मुख्यालय के निकट इस बोटिंग ईको पार्क को भविष्य में और बेहतर रूवरूप मिलेगा। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
उन्होंने अमझिरिया में बोटिंग एवं ईको पार्क की स्थापना और स्थल चयन के निर्णय को सही बताते हुए कहा कि इसके मुख्य मार्ग के किनारे स्थापित होने से पर्यटक भी आसानी से पहुंचेंगे। यहां जलपान सुविधा के साथ ही पथ विहार के निर्माण, ओपन जिम की सौगात और दोना-पत्तल एवं कुल्हड़ में खान पान से लोगों को अलग अनुभव प्राप्त होगा। ईको पार्क में पैदल पथ, योग ध्यान स्थल, बच्चों के लिए किड्स जोन और सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमझिरिया ईको पार्क निश्चित ही परिवार के साथ यादगार पल बिताने तथा पिकनिक के लिए आदर्श स्थल बनेगा। विधायक श्री सिंह ने कहा कि मनकी, अमझिरिया एवं आसपास के ग्रामों की महिलाओं आजीविका गतिविधियों से जोड़कर स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाए। आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों के विक्रय की रणनीति भी बनाएं। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध औषधीय महत्व के पौधों के उत्पाद तैयार कर इनकी मार्केटिंग को का भी प्रयास किया जाए। स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों के निरंतर रूप से ईको पार्क स्थल में विक्रय की व्यवस्था तथा पारंपरिक एवं देशी खानपान को प्रोत्साहन देने की बात कही। इसके अलावा अमझिरिया में स्थित शराब दुकान को अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करने की आवश्यकता भी बताई।
पूर्व मंत्री ने अमझिरिया ईको पार्क की स्थापना को बड़ी उपलब्धि बताया और जिला कलेक्टर को बधाई दी। उन्होंने अच्छी सुविधाओं के साथ बेहतर संचालन तथा समय सीमा में शेष कार्यों को पूर्ण करने के लिए कहा। पूर्व मंत्री ने इस दौरान ईको पार्क की स्थापना में निरंतर रूप से सक्रिय सहयोग प्रदान करने वाले ग्राम पंचायत के उपयंत्री एवं सचिव का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित बृजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि बोटिंग एवं ईको पार्क की स्थापना से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय ग्रामवासियों को भी लाभ मिलेगा। कलेक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि पर्यटन आधारित गतिविधियों से ग्रामवासियों का आर्थिक रूप से उत्थान होने के साथ ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। आगामी दिवसों में पार्किंग और कैफेटेरिया के साथ पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, बच्चों के लिए झूले, गजीबो एवं घाट को बेहतर बनाने के साथ सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। प्राचीन तालाब में निरंतर पानी की उपलब्धता के संबंध में भी कार्ययोजना मुताबिक जरूरी कार्य कराए जाएंगे। समूह की महिलाओं को रोजगार आधारित गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बोटिंग एवं देशी व्यंजनों का उठाया लुत्फ...
अमझिरिया ईको पार्क के लोकार्पण अवसर पर पन्ना विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बोटिंग को लुत्फ भी उठाया। देशी व्यंजनों का स्वाद भी चखा। इस मौके पर परिसर में पौधरोपण भी किया गया। अतिथियों ने परिसर का भ्रमण कर विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव, सरपंच अंजू यादव सहित पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण एस थोटा, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अतिरिक्त सीईओ अशोक चतुवेर्दी, अनुविभागीय अधिकारी वन अंशुल तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस.पी.एस. बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली रोहित मिश्रा, प्लाटून कमांडर होमगार्ड सत्यपाल जैन, जनपद पंचायत सीईओ अखिलेश उपाध्याय, परियोजना अधिकारी पियूष मिश्रा, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन प्रमोद शुक्ला, कमल लालवानी, कैलाश गुप्ता, बॉबी राजा, सुरेन्द्र सिंह, विनोद तिवारी, लक्ष्मी यादव, पुष्पेन्द्र गहरवार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार द्वारा किया गया। संचालनकर्ता द्वारा ईको पार्क निर्माण के दौरान पूर्ण तथा प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।