अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों के हित में ग्राम स्तर पर विशेष शिविर लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा समय पर उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निराकरण पर भी जोर दिया। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिले और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो।

हाइलाइट्स
अनूपपुर, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों के हित में विशेष कैंप आयोजित कर उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा समय पर उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड किसानों को खेती-बाड़ी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे वे बीज, खाद, कीटनाशक एवं अन्य कृषि संबंधी सामग्री आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पात्र किसानों को इस योजना का लाभ दिलाया जाए, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो और उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली आज कलेक्टर कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
ग्राम स्तर पर लगाएं शिविर
बैठक में श्री पंचोली ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड में ग्राम स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं तथा पात्र किसानों के आवेदन पत्र मौके पर ही भरवाकर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही बैंकों से समन्वय स्थापित कर प्रक्रियाओं को सरल और त्वरित बनाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने अपील की कि किसान अधिक से अधिक संख्या में कैंपों में उपस्थित होकर किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ प्राप्त करें।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से लें
बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान का एक सशक्त माध्यम है, अत: अधिकारियों को चाहिए कि वे प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लें और उसकी समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री पंचोली ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी स्वयं रुचि लेकर लंबित प्रकरणों का परीक्षण करें तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान न केवल शासन की प्राथमिकता है, बल्कि इससे नागरिकों का विश्वास भी प्रशासन पर और अधिक मजबूत होता है।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री अजीत तिर्की सहित जिले के विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।