रीवा में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के घेराव के दौरान NSUI छात्रों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। वाटर कैनन और टियर गैस से भीड़ को तितर-बितर किया गया। दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। NSUI जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों की मांगों को नजरअंदाज़ करने का आरोप लगाया है।

रीवा, स्टार समाचार वेब
विभिन्न मांगों को लेकर अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का घेराव करने पहुंचे एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कंट्रोल करने के लिये पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिये पुलिस ने ना सिर्फ वाटर कैनन चलाया, बल्कि आंसू गैस के गोले भी दागे। इस दौरान दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी। एनएसयूआई का यह प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला।
सोमवार की सुबह से ही विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर एनएसयूआई के छात्रों की भारी भीड़ जमा थी। जहां वह अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे थे। तभी पुलिस ने विश्वविद्यालय मार्ग को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। विश्वविद्यालय की ओर बढ़ रहे छात्रों को रास्ते पर ही रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान बैरिकेट्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया। इतना ही नहीं भीड़ को काबू में करने के लिये आंसू गैस के गोले भी छोड़े गये। जिसके बाद स्थिति पूरी तरह से काबू में कर ली गई। इसके बाद एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने अपनी गिरफ्तारी दी, जिन्हें बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
सुबह से तैनात था पुलिस बल
एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा सोमवार को ही कर दी थी। जिसके चलते सोमवार की सुबह से ही विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल को बैरीकेट्स के साथ तैनात कर दिया गया था। इतना ही नहीं मौके पर कई थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौजूद थे। इसके अलावा दो फायर ब्रिगेड और वज्र वाहन भी तैनात था। जिसकी मदद से भीड़ को काबू में किया गया।
मांगे नहीं मानने पर किया गया प्रदर्शन
एनएसयूंआई के जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया कि उनके द्वारा विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन उनकी मांगों पर अमल नहीं किया जा रहा था। जिसके चलते सोमवार को उन्हें उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वह छात्रों के हित की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं और लड़ते रहेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।