मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की बैठक। 15 जनवरी 2027 को भोपाल में आयोजित होगा राष्ट्रीय सेना दिवस। जानें परेड, सैन्य प्रदर्शनी और बड़े तालाब पर होने वाले एयर शो का पूरा शेड्यूल

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए साल 2027 का आगाज ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 15 जनवरी 2027 को 'सेना दिवस' (Army Day) का भव्य राष्ट्रीय आयोजन भोपाल में किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय आयोजनों के विकेंद्रीकरण की नीति के तहत, अब दिल्ली के बाहर देश के विभिन्न हिस्सों में सेना अपनी ताकत और विरासत का प्रदर्शन कर रही है। भोपाल में होने वाला यह कार्यक्रम नई दिल्ली के 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) समारोह की भव्यता और गरिमा के समान होगा, जिसमें रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह भी शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस आयोजन को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया है। उन्होंने कहा कि सेना की अदम्य वीरता और समृद्ध विरासत से नागरिकों को परिचित कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है, ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित हों। इस मेगा इवेंट की तैयारियां 1 नवंबर 2026 (मध्य प्रदेश स्थापना दिवस) से ही 'मेरी माटी अभियान' के साथ शुरू हो जाएंगी। स्थापना दिवस पर प्रदेश के हर जिले से मिट्टी लाकर शौर्य स्मारक में 'संकल्प वृक्ष' लगाया जाएगा। इसके अलावा हॉट एयर बैलून, मोटर साइकिल रैली और मैराथन जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
भोपाल के कई हिस्सो में सैन्य शक्ति का प्रदर्शन होगा
आयोजन की रूपरेखा के अनुसार, भोपाल के विभिन्न हिस्सों को सैन्य शक्ति के प्रदर्शन के लिए चुना गया है। अटल पथ, एयरोसिटी रोड या भेल मार्ग पर भव्य सैन्य परेड प्रस्तावित है। 7 से 12 जनवरी तक जंबूरी मैदान में हथियारों और अत्याधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं, 11 और 12 जनवरी को बड़े तालाब के पानी और आसमान में रोमांचक सैन्य अभ्यास, वॉटर स्पोर्ट्स और एयर शो का आयोजन होगा। टी.टी. नगर स्टेडियम में 'शौर्य संध्या' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारतीय सेना के जांबाज अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। राज्य सरकार ने इस गौरवशाली आयोजन के लिए सेना को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में लोअर लेक के पास पेड़ों में जहरीले रसायन डालकर सुखाने पर गहरी नाराजगी जताई है। NGT ने भोपाल नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।
रीवा में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले एक लाख मासिक मांगने का आरोप।
रीवा में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित हजारों नागरिक शामिल हुए। पुलिस और केंद्रीय जेल ने भी रैलियां निकालीं, रंगोली से देशभक्ति का संदेश दिया।
देवास जिले के कमलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।