दिग्गज गायिका आशा भोसले का शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार हुआ। महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और बॉलीवुड सितारों ने गाने गाकर उन्हें विदाई दी।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
स्वर कोकिला और भारतीय संगीत की दिग्गज गायिका आशा भोसले सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र आनंद भोसले ने उन्हें मुखाग्नि दी। 92 वर्ष की आयु में रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी, जिसके बाद पूरे देश और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

सोमवार सुबह आशा जी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई स्थित निवास 'कासा ग्रांडे' में रखा गया था। उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई, जिसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शिवाजी पार्क के लिए रवाना हुई। अंतिम संस्कार के समय महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑर्नर' दिया। इस दौरान सड़कों पर अपने पसंदीदा कलाकार की आखिरी झलक पाने के लिए प्रशंसकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।
अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद गमगीन था। उनकी पोती और परिवार के सदस्य बिलखते नजर आए। आशा जी को अनोखी विदाई देने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज गायक शान और सुदेश भोसले सहित कई कलाकार मौजूद थे। संगीतकारों ने उनके सदाबहार गीत ‘अभी ना जाओ छोड़कर…’ गाकर नम आंखों से अपनी प्रिय 'आशा ताई' को श्रद्धांजलि दी।
आशा भोसले का संगीत करियर 82 वर्षों का रहा, जिसमें उन्होंने भारतीय सिनेमा को हजारों यादगार गीत दिए। अपने लंबे सफर में उन्होंने 9 फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान हासिल किए। कला के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' से नवाजा था।
आशा भोसले के निधन की खबर का वैश्विक असर भी देखने को मिला। पाकिस्तान के जियो न्यूज (Geo News) द्वारा उनके निधन और करियर पर विशेष कवरेज दिखाने पर वहां के मीडिया रेगुलेटर 'पेमरा' (Pemra) ने चैनल को नोटिस जारी किया है। रेगुलेटर का तर्क है कि दिखाया गया कंटेंट नियमों के खिलाफ हो सकता है, जिसे लेकर वहां के पत्रकार समूहों ने आपत्ति जताई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
लीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ 5 जुलाई को बेहद सादगी से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। जानें उनकी शादी की तारीख, वेन्यू और ऐज गैप से जुड़ी पूरी डिटेल।
भारत की मशहूर और दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन हो गया। उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह उम्र से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर से पूरे देश और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक के दिग्गज उनके निधन पर शोक जता रहे हैं।
पूजा एंटरटेनमेंट (इंडिया) लिमिटेड और टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच विवाद चर्चा में रहा। इनका विवाद अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। पूजा एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने टिप्स म्यूजिक के चेयरमैन रमेश तौरानी, कुमार एस तौरानी और फिल्ममेकर डेविड धवन को कोर्ट में घसीटा है।
अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ईद पर भी फैंस को भाईजान ने खुश कर दिया। सलमान ने अपनी फिल्म एक रोमांटिक गाना- मैं हूं... का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
रीवा में ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में महीनों से फरार चल रहे यूट्यूबर मनीष पटेल ने सिविल लाइन थाने में सरेंडर कर दिया है। हाई कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।
Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 पर ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और CBFC को इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जानें पूरी खबर।
अपनी बड़ी स्टारकास्ट और बड़े कॉमिक यूनिवर्स को लेकर पहले ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई फिल्म वेलकम टू द जंगल से अब नया गाना- घिस घिस घिस.. रिलीज कर दिया है। यह गाना बॉलीवुड और भोजपुरी तड़के का ऐसा धमाकेदार कोलेब है, जो प्लेलिस्ट, शादियों और सोशल मीडिया रील्स पर छाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री मीत कौर ने अपने शानदार रेड कार्पेट लुक से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइलिश अंदाज से मीत कौर ने ग्लोबल फैशन जगत का दिल जीत लिया।
भारत में 90 के दशक की फिल्में, गाने और सेलेब्स की जोड़ियां आज भी सिनेमाप्रेमियों की पहली पसंद हैं। इस बीच अभिनेत्री व फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने आमिर खान के साथ 90 के दशक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन, ऑक्यूपेंसी और वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े।