रीवा नगर निगम ने अटल पार्क और उससे जुड़ी 22 दुकानों का संचालन 5.21 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली पर आराध्य श्रीराम प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया है। निगम को बड़ी आय होगी, लेकिन अब पार्क में प्रवेश के लिए जनता को शुल्क देना होगा। शादी-पार्टी जैसे निजी आयोजनों पर रोक रहेगी और केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम ही अनुमति से आयोजित होंगे।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर के सबसे बड़े अटल पार्क और उससे लगी 22 दुकानों की टेंडर प्रक्रिया सोमवार की शाम तक पूरी हो गई। आराध्य श्रीराम प्राइवेट लिमिटेड को 5 करोड़ 21 लाख रुपये में पांच साल का ठेका लिया है। यह राशि निगम प्रशासन की उम्मीद से कहीं ज्यादा है। इससे नगर निगम तो मालामाल हो जायेगा, लेकिन इसकी भरपाई रीवा की जनता को करनी होगी। पार्क में प्रवेश करने के लिये शुल्क अदा करना होगा।
उल्लेखनीय है कि शहर के सिविल लाइन एरिया में निर्मित अटल पार्क को चलाने के लिये नगर निगम ने गत माह टेंडर निकाला था। इसका बेस प्राइज 1 करोड़ 16 लाख रुपये पांच साल के लिये निर्धारित किया गया था। इसके बाद अलग-अलग कंपनी व ठेकेदारों ने पार्क व उससे लगी 22 दुकानों को चलाने करने के लिये टेंडर डाला था। 13 टेंडर फार्म खरीदे गये थे। टेंडर में सबसे अधिक 1 करोड़ 83 लाख रुपये राशि पहुंची। इसके बाद उक्त राशि को फ्रीज कर आॅक्शन कराया गया। आक्शन सोमवार को सुबह से शुरू हुआ। जिसमें 8 कंपनियों ने जार आजमाइश की। एक के बाद एक कंपनियों ने बोली लगाते हुये राशि को बढ़ाते रहे। अंत में आराध्य श्रीराम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने 5 करोड़ 21 लाख रुपये बोली लगा कर टेंडर को अपने नाम कर लिया। जबकि दूसरे नंबर पर स्काईशार्क पॉली इंडस्ट्रीज लिमिटेड रही, जिसने 5 करोड़ 18 लाख रुपये बोली लगाया है।
पहले जमा करना होगा 25 प्रतिशत
नगर निगम ने जो शर्त लागू किया है, उसके तहस टेंडर पाने वाली कंपनी को 15 दिन के भीतर 25 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। इसके बाद कंपनी को पार्क व दुकान संचालित करने का आदेश दिया जायेगा। यदि 15 दिन में उक्त राशि नहीं जमा होती तो टेंडर निरस्त कर दिया जायेगा। इसके बाद पुन: टेंडर कराया जायेगा।
नहीं होगी शादी व निजी आयोजन
बताया गया है कि अटल पार्क में किसी भी तरह के वैवाहिक आयोजन एवं अन्य तरह की पार्टी करने पर पूरी तरह से रोक है। केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, इसके लिये भी निगम से अनुमति लेनी होगी। वहीं पार्क में प्रवेश शुल्क 20 रुपये निर्धारित किया गया है। किसी भी तरह के इवेंट पर भी रोक रहेगी। यदि ठेका कंपनी उक्त निर्देशों की अवहेलना करेगी तो उसका टेंडर निरस्त करते हुये धरोहर राशि राजसात कर ली जायेगी।
10 एकड़ में फैला है पार्क
उल्लेखनीय है कि पुर्नघनत्वीकरण योजना के तहत अटल पार्क का निर्माण कराया गया था। यह पार्क 10 एकड़ में फैला है। जिसमें पार्क समेत, पार्किंग और 22 दुकाने शामिल हैं। इसके लिये सरकारी आवालों की बलि चढ़ाई गई थी। जनता को शहर में बड़े पार्क का सपना दिखाया गया था। कहा गया था कि यह पार्क जनता का रहेगा। लेकिन अब इसे निजी हाथों में सौंप दिया गया है। यहां आने पर जनता को कीमत चुकानी पड़ेगी।
अटल पार्क की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। आराध्य श्रीराम प्राइवेट लिमिटेड ने 5.21 करोड़ बोली लगायी है। अभी लेटर ऑफ एग्रीमेंट जारी करेंगे। अनुबंध के बाद 25 प्रतिशत राशि कंपनी को जमा करनी होगी। प्रक्रिया पूरी करने के बाद पार्क हैंड ओव्हर कर दिया जायेगा।
-डॉ. सौरभ सोनवणे, आयुक्त नगर निगम रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।