अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।

अयोध्या। स्टार समाचार वेब
अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी का मामला अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है। मामले की जांच के लिए गठित SIT की कार्यवाही के बीच, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों के आपसी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर राज्य सरकार और प्रशासनिक तंत्र ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
इस पूरे विवाद में नया मोड़ तब आया जब ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव पर सीधा आरोप लगाया। महंत ने कहा कि पूरी गलती गोपाल राव की है, जो राजनीति कर रहे हैं और कार्यप्रणाली को उलझा रहे हैं। उन्होंने गोपाल राव पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे राम की परंपरा को भी नहीं मानते।
प्रशासन ने अब आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने ऐसे घरों की पहचान की है जिनका नक्शा पास नहीं है या जिन्होंने निर्माण नियमों का उल्लंघन किया है। विशेष रूप से उन मकानों को निशाना बनाया जा रहा है, जिन्हें मंदिर में नौकरी मिलने के बाद बनवाया गया। आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के घरों पर कभी भी बुलडोजर चल सकता है।
आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई अमित शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नोटों की गड्डियां लिए हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस इस वीडियो की गहनता से जांच कर रही है ताकि धन के स्रोतों का पता लगाया जा सके। वहीं, SIT द्वारा ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से पूछताछ के बाद, अब ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा से पूछताछ की तैयारी है।
इस मामले में पुलिस ने अब तक लगभग 80 लाख रुपये के आसपास की नकदी और विदेशी मुद्रा बरामद की है।
| आरोपी का नाम | बरामद नकदी/वस्तुएं |
| अविनाश शुक्ला | 20,39,220 रुपये + 1121 डॉलर, सोने-चांदी के गहने |
| करुणेश पांडेय | 18,07,063 रुपये |
| अनुकल्प मिश्रा | 16,82,040 रुपये |
| लवकुश मिश्रा | 14,25,000 रुपये |
| रमाशंकर मिश्रा | 7,32,170 रुपये |
| मनीष यादव | 2,00,000 रुपये |
| राम शंकर यादव (टिन्नू) | 1,00,000 रुपये |
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत तक इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट पहुंच चुकी है, जिसे क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार ने तैयार किया है। 6 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में इस रिपोर्ट के आधार पर कई बड़े संगठनात्मक और प्रशासनिक बदलाव किए जा सकते हैं। दूसरी ओर, अयोध्या बार एसोसिएशन ने भी इस मामले में सीधे हस्तक्षेप की चेतावनी दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।