अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने 6 दिनों की जाँच रिपोर्ट सीएम योगी को सौंपी। 150 संदिग्धों में से 25 पर कार्रवाई तय। चंपत राय और अनिल मिश्रा समेत कई पदाधिकारियों पर गिर सकती है गाज। अब तक 2 करोड़ की रिकवरी।

अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) रविवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक आवास पर पहुँच गई है। टीम ने 6 दिनों की गहन जाँच के बाद जुटाए गए सभी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के विवरण को 7 पेन ड्राइव में सुरक्षित किया है। SIT ने दानपात्रों के प्रबंधन, गिनती की प्रक्रिया और बैंक में राशि जमा करने की पूरी प्रणाली की बारीकी से पड़ताल की है।
छह दिनों की जाँच में कुल 150 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से 25 लोगों पर कड़ी कार्रवाई के आसार हैं। SIT ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा सहित सभी संदिग्धों को अगले आदेश तक अयोध्या न छोड़ने की सख्त चेतावनी दी है। जाँच टीम ने इन सभी संदिग्धों के बैंक खातों का विस्तृत विवरण भी हासिल कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार, SIT की जाँच में अनियमितताओं के ठोस प्रमाण मिले हैं। इस आधार पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव को उनके पदों से हटाया जाना लगभग तय माना जा रहा है। टीम ने वर्ष 2021 तक के पुराने रिकॉर्ड, मंदिर निर्माण में हुए खर्चों और भूमि खरीद से जुड़े मामलों की भी गहन छानबीन की है।
जाँच के केंद्र में रहे रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू से SIT ने लगातार पूछताछ की है। टिन्नू सहित लवकुश, अवनीश, अनुकल्प और करुणे की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपये की नकद राशि बरामद की गई है। ये सभी मंदिर में दान राशि की गिनती में तैनात थे। इसके अतिरिक्त, 13 जून को टिन्नू के घर से भारी मात्रा में सोना भी बरामद किया गया है, जिसकी सही मात्रा की पुष्टि होना शेष है।
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सीफूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से 2 की मौत और 64 घायल। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने जाँच के लिए समिति गठित की।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने 6 दिनों की जाँच रिपोर्ट सीएम योगी को सौंपी। 150 संदिग्धों में से 25 पर कार्रवाई तय। चंपत राय और अनिल मिश्रा समेत कई पदाधिकारियों पर गिर सकती है गाज। अब तक 2 करोड़ की रिकवरी।
भारतीय नौसेना में तीन स्वदेशी युद्धपोतों INS दूनागिरी, संशोधक और अग्रय को शामिल किया गया। जानें इनकी मारक क्षमता, तकनीकी खूबियां और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में इनका महत्व।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह शामिल हुए। इस बार योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर हुआ। पीएम ने ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन और त्रिकोणासन किया। उनके साथ 35 हजार लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
बांग्लादेश के गैबांधा में भगवान राम की 81 फुट ऊंची मूर्ति निर्माण को कट्टरपंथियों की धमकी के बाद रोका गया। हजारों हिंदुओं ने ढाका में किया विरोध प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।
बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज में दो जून की रात हुए हंगामे और फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर को एक बार फिर न्यायालय से राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने आज यानी शनिवार को मामले की सुनवाई के दौरान उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को अगले आदेश तक जारी रखने का निर्देश दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में फुटपाथ पर 'पैदल चलने के अधिकार' को संविधान के अनुच्छेद 19(1)(d) और 21 के तहत मौलिक अधिकार माना है। जानिए इस ऐतिहासिक फैसले की पूरी जानकारी।
फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने एयर इंडिया AI-171 हादसे की जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सिम्युलेटर टेस्ट के जरिए पायलटों ने 'पायलट सुसाइड' की थ्योरी को नकारते हुए इसे तकनीकी खराबी बताया है।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम आज पहली बार अयोध्या पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने अयोध्या में चंदा चोरी के आरोपों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए 500 साल संघर्ष हुआ है, इसलिए कोई भी अयोध्या को बदनाम न करे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह