मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।

मध्य प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों के सफल आंदोलन के बाद अब आयुष (Ayush) विभाग के इंटर्न डॉक्टरों ने भी अपने स्टाइपेंड (Stipend) को बढ़ाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मंगलवार दोपहर 12 बजे 100 से अधिक आयुष इंटर्न डॉक्टर भोपाल कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां जमकर विरोध प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें वर्तमान में मात्र 9,383 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिल रहा है, जो देश के कई अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम है।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और डॉक्टरों को अंदर जाने से रोकने के लिए बाहरी गेट को बंद कर दिया गया। आक्रोशित छात्र गेट के बाहर खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही राजधानी भोपाल में गांधी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लगातार तीन दिन तक उग्र आंदोलन किया था। इस दौरान डॉक्टरों ने सड़कों पर उतरकर चक्काजाम भी किया था। बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा और एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड 50 प्रतिशत बढ़ाकर 21,500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग मान ली गई थी।
इस दौरान हुए प्रदर्शन में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल का मामला भी तूल पकड़ गया था, जिसमें कार्रवाई करते हुए 2 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया था और घायलों के इलाज के निर्देश दिए गए थे। इसी घटनाक्रम के बीच अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने भी मैदान संभाल लिया है।
प्रदर्शन कर रहे आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने देश के अन्य राज्यों के मुकाबले मध्य प्रदेश में मिल रहे मानदेय पर कड़ा रोष जताया है। उनके अनुसार अन्य राज्यों में आयुष इंटर्न को मिलने वाला स्टाइपेंड इस प्रकार है:
पश्चिम बंगाल: 33,099 रुपये प्रतिमाह
ओडिशा: 30,000 रुपये प्रतिमाह
तेलंगाना: 29,792 रुपये प्रतिमाह
बिहार: 27,000 रुपये प्रतिमाह
आंध्र प्रदेश: 25,906 रुपये प्रतिमाह
केरल: 23,000 रुपये प्रतिमाह
कर्नाटक: 22,500 रुपये प्रतिमाह
असम और महाराष्ट्र: 18,000 रुपये प्रतिमाह
छत्तीसगढ़: 15,900 रुपये प्रतिमाह
पंजाब और उत्तराखंड: 15,000 रुपये प्रतिमाह
राजस्थान: 14,000 रुपये प्रतिमाह (साथ में डीए भी शामिल)
हरियाणा और हिमाचल प्रदेश: 10,000 रुपये प्रतिमाह
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।
राजधानी भोपाल में जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 60 करोड़ रुपए से अधिक की कथित टैक्स चोरी का पता चला है। यह फैक्ट्री शहर के नवाबगंज इलाके के न्यू चौकसे नगर में स्थित है।
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह