मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र के सिवनघाट में आधी रात तक मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद में पति दिनेश राऊत ने पत्नी सुषमा राऊत की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बालाघाट । स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिवनघाट में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ आधी रात तक मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सुषमा राऊत के रूप में की गई है, जिनका विवाह तीन वर्ष पूर्व आरोपी दिनेश राऊत के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को देर रात तक सुषमा मोबाइल चला रही थी, जिसकी वजह से दिनेश की नींद में खलल पड़ रहा था। इसी बात से नाराज होकर दिनेश ने सुषमा को थप्पड़ मार दिया। इस पर सुषमा ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पलटकर दिनेश को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे दोनों के बीच कहासुनी और बढ़ गई। विवाद के उग्र होने के बाद दिनेश ने सुषमा के साथ मारपीट की और गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया।
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि गला दबाने के लगभग 10 से 15 मिनट बाद जब सुषमा के शरीर में किसी तरह की कोई हलचल नहीं हुई, तो आरोपी दिनेश घबरा गया। खुद को बचाने और मामले को छिपाने के उद्देश्य से उसने परिजन को फोन किया और बताया कि सुषमा की तबीयत अचानक खराब हो गई है। इसके बाद वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
महिला की संदिग्ध और अचानक हुई मौत के बाद पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू की और पति दिनेश से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ के आगे दिनेश टूट गया और उसने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिनेश शराब पीने का आदी था और दंपती के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। एसडीओपी विकास सिंह ने जानकारी दी कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच में गले की हड्डी टूटने के कारण महिला की मौत होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पति दिनेश राऊत को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र के सिवनघाट में आधी रात तक मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद में पति दिनेश राऊत ने पत्नी सुषमा राऊत की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बाग मुगालिया स्थित ईको लॉजिकल पार्क को सुबह 7 से 10 बजे तक खोलने पर वन विभाग और रहवासियों के बीच सहमति बन गई है। जानिए तेंदुए के हमले की घटना, सुरक्षा नियम और प्रदर्शन टलने की पूरी खबर।
भोपाल सेंट्रल जेल में बंद बीकॉम के छात्र हर्षित राजपूत की हमीदिया अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और बेड़ियों के इस्तेमाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पोस्टमॉर्टम में देरी को लेकर मॉर्चुरी के बाहर हंगामा हुआ और न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बेहद उत्साहजनक खबर सामने आई है। प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से भारत लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता केओएमजी-3 ने पार्क के प्राकृतिक वातावरण में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस सुखद घटना के साथ ही भारत में चीतों का कुल कुनबा बढ़कर 62 हो गया है।
जबलपुर ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में आयूब, अब्दुल बारी और असलम को कोलकाता से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 23 नवंबर तक रिमांड पर भेजा गया है। जानिए कैसे AK-47 की एक फोटो से खुला यह पूरा नेटवर्क।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा हत्याकांड की गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला की जेल सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच सीबीआई ने आईफोन डेटा और सीसीटीवी फॉरेंसिक रिपोर्ट के लिए 60 दिन की और मोहलत मांगी है।
भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने 18 नवंबर की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और आयशर ट्रक जब्त किया। भागने के दौरान कार को टक्कर मारने वाले चालक को पीपुल्स मॉल के पास पकड़ा गया।
मध्य प्रदेश राज्य दंत परिषद के हीरक जयंती समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नया शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय खोलने, मुंह के कैंसर की रोकथाम के लिए नीति बनाने और युवा दंत चिकित्सकों से संवाद करने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।
रीवा के ढेकहा तिराहे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। सिग्नल क्षेत्र में ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मऊगंज के देवलहा जलप्रपात के पास 12वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास घायल मिला युवक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह