टीएमसी के बागी विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बंगाल में बाबरी मस्जिद जैसी संरचना के उद्घाटन की घोषणा पर विवाद गहरा गया है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इसे रोकने की बात कही, जबकि कबीर ने प्रशासन को हाईवे जाम और विरोध की धमकी दी।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी विधायक हुमायूं कबीर द्वारा मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद का उद्घाटन करने की घोषणा ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। कबीर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राज्य प्रशासन उनके कार्यक्रम को रोकने की कोशिश करता है तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, यहां तक कि हाईवे जाम करने की धमकी भी दे डाली। इस बीच राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने ऐसे किसी भी आयोजन पर कड़ी नाराजगी जताई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्यपाल बोस ने कहा कि इंटेलिजेंस और फील्ड रिपोर्ट के मुताबिक मुर्शिदाबाद को “स्कैंडल के स्कूल” में बदलने की कोशिश हो रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बाबरी मस्जिद जैसी संरचना का उल्लेख कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और राज्य तथा संविधान केवल दर्शक बनकर नहीं रहेंगे।
राज्यपाल ने बंगाल की बदलती जनसांख्यिकी को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उपलब्ध आंकड़ों से जनसांख्यिकीय असंतुलन का संकेत मिलता है, जिसे वह एक सुनियोजित साजिश मानते हैं। बोस ने आगे कहा कि हिंसा और भ्रष्टाचार पश्चिम बंगाल के दो बड़े “कैंसर” हैं, जिन्हें समाप्त करना आवश्यक है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब हुमायूं कबीर, जो कांग्रेस, टीएमसी और भाजपा में रह चुके हैं तथा अब फिर टीएमसी में लौट आए हैं, ने घोषणा की कि 6 दिसंबर को वे बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद का उद्घाटन करेंगे। 6 दिसंबर का चयन राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि 1992 में इसी दिन अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराई गई थी। टीएमसी इस दिन को “संघर्ष दिवस” के रूप में मनाती है, जबकि विपक्ष इसे लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी जैसी मस्जिद की नींव रखने को लेकर छह दिसंबर को आयोजन का एलान करने वाले हुमायूं कबीर को तृणमूल कांग्रेस ने निलंबित कर दिया है। अपने निलंबन को लेकर विधायक हुमायूं ने भी टीएमसी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मैं कल ही पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा। अगर जरूरत पड़ी तो 22 दिसंबर को मैं नई पार्टी का एलान करुंगा।
हालांकि, राज्यपाल द्वारा चिंता जताते हुए पत्र लिखे जाने के बाद टीएमसी ने कबीर से किनारा कर लिया है, लेकिन कबीर अपने रुख पर अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनका कार्यक्रम संवैधानिक अधिकारों के तहत आयोजित किया जा रहा है और इसमें लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने राज्यपाल की आपत्तियों को “राजनीतिक, आधारहीन और संवैधानिक दायरे से बाहर” बताया। मुर्शिदाबाद जिला प्रशासन ने फिलहाल कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है और कानून-व्यवस्था की समीक्षा जारी है। इस पर कबीर ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर उन्हें रोका गया, तो रेज़िनगर से बेहरामपुर तक हाईवे अवरुद्ध कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “संदेश साफ है—आग से मत खेलो।”

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।