वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट (WDMMA) की रैंकिंग में भारतीय वायुसेना (IAF) अमेरिका और रूस के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जिससे चीन तिलमिला उठा है। चीन के सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सेनाओं की रैंकिंग 'कागजों पर नहीं, बल्कि वास्तविक क्षमताओं' के आधार पर होनी चाहिए। जानें इस रैंकिंग की मुख्य बातें।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
हाल ही में वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट (WDMMA) द्वारा जारी नई वैश्विक वायुसेना रैंकिंग ने एशिया में सामरिक बहस को तेज कर दिया है। इस रैंकिंग में भारत को संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बाद तीसरे स्थान पर रखा गया है, जिसने भारतीय वायुसेना (IAF) को दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली वायुसेना घोषित किया है।
इस रैंकिंग के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने चीन की वायुसेना (PLAAF) को पीछे छोड़ दिया है, जो इस लिस्ट में भारत से नीचे चली गई है। यह उपलब्धि भारत के चल रहे आधुनिकीकरण प्रयासों को दर्शाती है, जिसमें राफेल लड़ाकू विमानों की तैनाती, स्वदेशी तेजस का विकास और सुखोई-30 एमकेआई एवं मिराज-2000 विमानों का अपग्रेडेशन शामिल है।
WDMMA की रैंकिंग "TruVal Rating" (ट्रू वैल्यू रेटिंग) पर आधारित है, जो सिर्फ विमानों की संख्या ही नहीं, बल्कि उनकी गुणवत्ता, आधुनिकीकरण, लॉजिस्टिक सपोर्ट, प्रशिक्षण और लड़ाकू क्षमता जैसे कई कारकों को ध्यान में रखता है।
शीर्ष रैंकिंग:
अमेरिका: 242.9 “TruVal Rating”
रूस: 114.2 “TruVal Rating”
भारत: 69.4 “TruVal Rating”
चीन: इस लिस्ट में भारत से नीचे है।
भारतीय वायुसेना के पास: कुल 1,716 विमान हैं, जिनमें 31.6% फाइटर जेट, 29% हेलिकॉप्टर और 21.8% ट्रेनर एयरक्राफ्ट शामिल हैं।
बेड़े की विविधता: भारत की वायुसेना का बेड़ा रूस, फ्रांस और भारत में ही बने विमानों का मिश्रण है, जो उसकी मजबूत सामरिक साझेदारियों को दर्शाता है।
भारत को दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली वायुसेना बताए जाने पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने इस विषय पर एक लेख प्रकाशित किया है, जिसका शीर्षक है, 'सेनाओं की रैंकिंग कागज़ों पर नहीं बल्कि वास्तविक क्षमताओं के आधार पर होनी चाहिए- भारत की 'दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली वायु सेना' रैंकिंग पर चीनी विशेषज्ञ।'
चीनी सैन्य मामलों के विशेषज्ञ झांग जुनशे ने ग्लोबल टाइम्स से बातचीत में इस रैंकिंग को गंभीरता से नहीं लेने को कहा है। उन्होंने कहा:
"सेनाओं की रैंकिंग कागजों पर आधारित न होकर वास्तविक क्षमताओं के आधार पर की जानी चाहिए और अतिशयोक्ति के कारण होने वाली संभावित गलत गणनाओं से किसी को भी लाभ नहीं होगा।"
उन्होंने जोर देकर कहा कि "सेनाओं की वास्तविक युद्ध क्षमताएं ही सार्थक तुलना का आधार होती हैं, न कि उनकी कागजी ताकत।" यह प्रतिक्रिया चीन की उस असुविधा को दर्शाती है जब भारत, जिसके पास विमानों की संख्या चीन से कम है, आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और रणनीतिक तैयारी के कारण रैंकिंग में उससे आगे निकल गया है।
WDMMA की रैंकिंग के अनुसार, चीन के पास भारत से काफी ज्यादा संख्या में विमान हैं, लेकिन TVR (TruVal Rating) के पैमाने पर, जो गुणात्मक पहलुओं को महत्व देता है, भारत की वायुसेना को अधिक शक्तिशाली माना गया है।
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह