भोपाल के फंदा में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों ने हाईवे पर चक्काजाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। एसडीएम द्वारा दोबारा लोक सुनवाई का प्रस्ताव भेजने के भरोसे के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

भोपाल के फंदा क्षेत्र में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में उतरे किसानों ने प्रशासन की ओर से आपत्तियों पर दोबारा सुनवाई का ठोस भरोसा मिलने के बाद अपना चक्काजाम समाप्त कर दिया है। दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ यह उग्र प्रदर्शन करीब दो घंटे तक यानी दोपहर 3 बजे तक चला। विरोध दर्ज कराने का ग्रामीणों का तरीका बेहद अनूठा रहा, जहां उन्होंने शासन और प्रशासन को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ बीच हाईवे पर बैठकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

किसानों के इस चक्काजाम के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों तरफ करीब 4-4 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों का आक्रोश साफ देखने को मिला, जहां कुछ लोगों ने पुतला दहन किया तो कुछ गाड़ियों के ऊपर चढ़कर नारेबाजी करते नजर आए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया और तहसीलदार कुणाल राउत मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी किसानों से संवाद किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की आपत्तियों पर पुनः सुनवाई करने पर सहमति जताई और उनकी बात वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान जाम खोलने पर सहमत हुए।
इस विरोध प्रदर्शन की वजहों को स्पष्ट करते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल हाड़ा ने बताया कि प्रस्तावित फैक्ट्री के लगने से आसपास के ग्रामीणों का जीवन संकट में पड़ जाएगा। उन्होंने गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि फैक्ट्री के लिए चिह्नित स्थल भोपाल की जीवनरेखा कहे जाने वाले भोजताल के कैचमेंट एरिया में आता है। ऐसे में प्लांट से निकलने वाले हानिकारक केमिकल और अपशिष्ट पदार्थों से जल प्रदूषण का बड़ा खतरा पैदा होगा। इसके अतिरिक्त, फैक्ट्री से उड़ने वाली धूल और धुएं से वायु प्रदूषण बढ़ेगा, जिससे क्षेत्रवासियों को सांस संबंधी गंभीर बीमारियां होने की आशंका है। गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार रात को भी ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालकर फैक्ट्री लगाने के फैसले पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी।
प्रदर्शन समाप्त होने के बाद हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट के प्रस्तावित प्लांट की पूर्व में हुई लोक सुनवाई के विरोध में किसानों ने यह चक्काजाम किया था। किसानों की मुख्य मांग है कि सभी प्रभावित ग्रामीणों को विधिवत बुलाकर दोबारा जनसुनवाई आयोजित की जाए और उनकी आपत्तियों को सुना जाए। एसडीएम ने पुष्टि की कि प्रशासन ने किसानों की सभी आपत्तियों को दर्ज कर लिया है और अब दोबारा लोक सुनवाई कराने से जुड़ा प्रस्ताव आगे की कार्रवाई के लिए पर्यावरण विभाग को भेजा जा रहा है।
ग्वालियर प्रवास के दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आंकड़ों से छेड़छाड़, शीतकालीन सत्र की अधिसूचना में देरी, परिसीमन से दक्षिणी राज्यों को होने वाले नुकसान और महिला आरक्षण कानून को लागू करने की मंशा पर अपनी बात रखी।
भोपाल के फंदा में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों ने हाईवे पर चक्काजाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। एसडीएम द्वारा दोबारा लोक सुनवाई का प्रस्ताव भेजने के भरोसे के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
भोपाल सेंट्रल जेल में रात की ड्यूटी के दौरान 58 वर्षीय महिला प्रहरी से दुष्कर्म और धमकी के आरोप में जेलर के खिलाफ गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सीसीटीवी और रिकॉर्ड की जांच शुरू की।
भोपाल के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर लिटिल एंजिल्स स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 3 बच्चे और 3 टीचर घायल हुए, जिन्हें हमीदिया अस्पताल भेजा गया। चालक और परिचालक फरार हैं, पुलिस जांच जारी है।
मध्यप्रदेश सरकार आर्थिक विकास और अधोसंरचना निर्माण के लिए 1 दिसंबर-2026 को 1,500 करोड़ रुपए का बाजार से कर्ज लेगी। भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से मिलने वाला यह कर्ज 500-500 करोड़ की तीन समान किस्तों में लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने नीट-पीजी प्रवेश में सेवारत डॉक्टरों को खुली श्रेणी की मेरिट में शामिल करने व अतिरिक्त अंक देने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। जानें 30% आरक्षण और प्रोत्साहन अंकों पर कोर्ट का पूरा फैसला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैरूंदा में 536.23 करोड़ रुपये की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस योजना से बुधनी के 76 गांवों के 8 हजार से अधिक किसानों की 30,091 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही सीहोर को 577.67 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद तेज हो गया है। मंडला मेडिकल कॉलेज और आदिवासी विकास के मुद्दों पर दोनों आमने-सामने हैं।
2029 लोकसभा चुनाव के टिकट पर दिए बयान से मचे बवाल के बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर सफाई दी। उन्होंने मोहन यादव सरकार और शराब नीति पर भी अपनी बात रखी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह