2029 लोकसभा चुनाव के टिकट पर दिए बयान से मचे बवाल के बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर सफाई दी। उन्होंने मोहन यादव सरकार और शराब नीति पर भी अपनी बात रखी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
लोकसभा चुनाव-2029 में टिकट की दावेदारी को लेकर दिए गए अपने बयान से उपजे सियासी विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मीडिया से चर्चा के दौरान कही गई उनकी बात किसी तरह का अहंकार नहीं, बल्कि एक कड़वी सच्चाई थी। उमा भारती ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें कभी अपनी तरफ से टिकट नहीं दिया, बल्कि हर बार उन्हें चुनाव लड़ने के लिए राजी किया है। दरअसल, ग्वालियर में पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने तल्ख लहजे में कहा था कि उन्हें टिकट देने की किसकी औकात है, वह खुद तय करती हैं कि चुनाव लड़ना है या नहीं। इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे थे।
योग्यता और योगदान की क्षमता हो तो संगठन खुद देता है जिम्मेदारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी बात रखते हुए उमा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं का उदाहरण दिया। उन्होंने लिखा कि अधिकतर नेता सामान्य परिवारों से निकलकर राष्ट्रीय सेवा की निरंतर तपस्या के बल पर जनता और कार्यकर्ताओं की नजरों में ऊंचे उठे हैं, जिसके आधार पर पार्टी उन्हें जिम्मेदारियां सौंपती है। उमा के अनुसार, टिकट मिलना महज चुनाव आयोग की एक वैधानिक प्रक्रिया को पूरा करना भर है। उनका मानना है कि चुनावी जिम्मेदारी मिलने में तीन मुख्य कारक काम करते हैं—व्यक्ति स्वयं, उसकी आवश्यकता और समाज में योगदान देने की उसकी क्षमता। जब किसी नेता में ये तीनों गुण मौजूद होते हैं, तो जनता और संगठन के कार्यकर्ता उसे स्वतः ही सिर-आंखों पर बिठा लेते हैं।
मोहन सरकार के कामकाज से संतुष्ट, जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील
ग्वालियर प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में उमा भारती ने मध्य प्रदेश की वर्तमान मोहन यादव सरकार के कामकाज और प्रदेश में शराबबंदी के मुद्दे पर भी खुलकर विचार रखे थे। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कार्यशैली से पूरी तरह प्रसन्न और संतुष्ट हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब तक प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम नहीं करेंगे, तब तक कोई भी मुख्यमंत्री अपने लक्ष्यों में पूरी तरह सफल नहीं हो सकता।
शिवराज काल की शराब नीति की तारीफ और नशा मुक्ति केंद्रों की मांग
सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों और शराब दुकानों के बाहर लगाए गए मेडिकल कैंपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल को याद किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के समय एक बेहतरीन शराब नीति तैयार की गई थी, जिसके कॉमा और फुलस्टॉप तक उन्होंने खुद तय किए थे। उमा भारती ने जोर देकर कहा कि पुलिस हर जगह डंडा लेकर निगरानी नहीं कर सकती, इसलिए पंच-सरपंच से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और सांसद तक सभी जनप्रतिनिधियों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके साथ ही उन्होंने शराब की लत छोड़ने के इच्छुक लोगों की मदद के लिए प्रदेश के हर जिले में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने नीट-पीजी प्रवेश में सेवारत डॉक्टरों को खुली श्रेणी की मेरिट में शामिल करने व अतिरिक्त अंक देने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। जानें 30% आरक्षण और प्रोत्साहन अंकों पर कोर्ट का पूरा फैसला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैरूंदा में 536.23 करोड़ रुपये की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस योजना से बुधनी के 76 गांवों के 8 हजार से अधिक किसानों की 30,091 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही सीहोर को 577.67 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद तेज हो गया है। मंडला मेडिकल कॉलेज और आदिवासी विकास के मुद्दों पर दोनों आमने-सामने हैं।
2029 लोकसभा चुनाव के टिकट पर दिए बयान से मचे बवाल के बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर सफाई दी। उन्होंने मोहन यादव सरकार और शराब नीति पर भी अपनी बात रखी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी।
नागरिक आपूर्ति निगम के रीवा कार्यालय पर चुनिंदा राइस मिलर्स को धान आवंटित करने के आरोप लगे हैं। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अवकाश के दिन जारी चालानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रीवा नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर ब्रह्मा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूफटॉप रेस्टोरेंट के किचन सील किए। कार्रवाई में छह गैस सिलेंडर जब्त हुए, आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।
सीधी के कहनुआ पहाड़ के पास शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बड़ेसर निवासी 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौत हुई, पांच लोग सुरक्षित बच गए।
पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माणाधीन पेप्टेक जेपी पैराडाइज मॉल पर पार्षद ने भवन अनुमति में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कलेक्टर से निर्माण रोकने, अनुज्ञा निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
मझगवां की आरपी राइस मिल में बिजली कनेक्शन जांच के दौरान जेई को बंधक बनाने का आरोप लगा। पुलिस ने संचालक सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज की। संचालक ने विभागीय अधिकारियों पर वसूली और प्रताड़ना के आरोप लगाए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह