भोपाल में मेट्रो का इंतज़ार खत्म! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सुभाषनगर से एम्स तक मेट्रो के ट्रायल रन का अनुभव लिया। जानिए कब से शुरू होगा आम लोगों के लिए सफर और प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।

हाइलाइट्स
भोपाल. स्टार समाचार वेब.
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को भोपाल के सुभाषनगर से एम्स तक मेट्रो के ट्रायल रन का अनुभव किया। यह सफर मात्र 11 मिनट में पूरा हुआ, जिसमें ट्रेन की औसत गति 40 किमी/घंटा रही। मुख्यमंत्री सबसे पहले सुभाषनगर स्थित मेट्रो डिपो पहुँचे, जहाँ उन्होंने मेट्रो ट्रेन के संचालन, मेंटेनेंस और यार्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद, वे सुभाषनगर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में सवार हुए। उनके साथ राज्यमंत्री कृष्णा गौर और बीजेपी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी भी मेट्रो के सफर में साथ रहे।

मेट्रो में सफर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का प्रयास था कि दिल्ली की तरह प्रदेश में भी मेट्रो की सौगात मिले। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने पहले इंदौर को यह सौगात दी और अब बहुत जल्द भोपाल को भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि भोपाल मेट्रो अक्टूबर तक शुरू हो सकती है, क्योंकि अभी डेढ़ महीने का काम और ट्रायल बाकी है।
सुभाषनगर से एम्स तक मेट्रो का सफर करने के बाद मुख्यमंत्री रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन पर उतरे और प्रोजेक्ट की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भोपाल मेट्रो का काम अंतिम चरण में है। सुभाषनगर से एम्स तक के प्रायोरिटी कॉरिडोर की अनुमानित लागत 2225 करोड़ रुपये है। भोपाल मेट्रो के पूरे प्रोजेक्ट की लागत 6941.40 करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भोपाल मेट्रो के दोनों कॉरिडोर, ऑरेंज और ब्लू लाइन, 2030 तक पूरे हो जाएंगे। इसके लिए एक रोडमैप तैयार किया गया है। मेट्रो की डिज़ाइन ऐसी है कि यह अधिकतम 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेगी। एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के बीच लगभग दो मिनट का अंतर और औसत गति 40 किमी/घंटा रहेगी। आरडीएसओ के परीक्षण के बाद आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि मेट्रो के लिए उपलब्ध सुविधाएँ विश्व स्तरीय होंगी। यात्रियों के लिए एस्केलेटर से लेकर दिव्यांग यात्रियों के लिए पहुँच मार्ग, विभिन्न प्रकार की लिफ्ट, और उन्नत जनसुविधाएँ होंगी। इस परियोजना के लिए 27 अत्याधुनिक मेट्रो ट्रेन के सेट होंगे, जिनमें से सात सेट पहुँच चुके हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।