भोपाल नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले को लेकर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई। अपर आयुक्त के खिलाफ FIR के बाद सेंट्रल वर्कशॉप और डेटा सेंटर पर छापेमारी। जानें पूरा मामला

हाइलाइट्स
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी के नगर निगम (BMC) में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका खुलासा लोकायुक्त की ताजा कार्रवाई से हो रहा है। शुक्रवार को डेटा सेंटर पर दबिश के बाद, रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने माता मंदिर स्थित सेंट्रल वर्कशॉप पर छापा मारा। करोड़ों रुपये के 'फर्जी बिल' घोटाले में टीम अभी भी दस्तावेजों और वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है।
लोकायुक्त पुलिस को शुक्रवार की छापेमारी में ऐसे पुख्ता सबूत मिले थे, जिनसे पता चला कि सेंट्रल वर्कशॉप में गाड़ियों की मरम्मत और मैकेनिकल कार्यों के नाम पर भारी फर्जीवाड़ा हुआ है। इसी कड़ी में रविवार को टीम ने ऑफिस पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की।
जांच में सामने आया है कि इस घोटाले को अंजाम देने के लिए SAP सॉफ्टवेयर का सहारा लिया गया।
फर्जी ई-बिल: बिना कोई काम कराए सॉफ्टवेयर की मदद से फर्जी बिल जनरेट किए गए।
रिश्तेदारों को भुगतान: अपने परिचितों और रिश्तेदारों की फर्मों के नाम पर करोड़ों रुपये का अवैध भुगतान कराया गया।
कागजों पर मरम्मत: जलकार्य और सामान्य प्रशासन जैसे विभागों के वाहनों की पेंटिंग और रिपेयरिंग केवल कागजों पर दिखाई गई।
इस मामले में लोकायुक्त ने 11 मार्च को अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर के खिलाफ भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद ही यह छापेमारी शुरू की गई। हालांकि, अपर आयुक्त ने सफाई देते हुए कहा है कि बिलों का भुगतान विभागों के सत्यापन और कमिश्नर से चर्चा के बाद ही किया जाता है।
शुक्रवार को फतेहगढ़ स्थित डेटा सेंटर से पिछले 10 साल के डिजिटल दस्तावेज और सर्वर डेटा ज़ब्त किया गया है। लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर के अनुसार, ज़ब्त किए गए डेटा के विश्लेषण से कई बड़े चेहरों और बाहरी फर्मों के नाम सामने आने की उम्मीद है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।