मैहर जिले के बिगौड़ी गांव में शिव नारायण हत्याकांड को लेकर हुई महापंचायत के बाद माहौल बिगड़ गया। उपद्रवियों ने आरोपी साहिल खान के घर के हिस्से में आग लगाने की कोशिश की। पुलिस की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। गांव में तनाव की स्थिति बनी रही, भारी पुलिस बल तैनात है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
एक माह पहले हुई युवक की हत्या के आरोपी के घर गिराने व अन्य मांगों को लेकर महापंचायत बुलाई गई। महापंचायत में एक हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। महापंचायत में भड़काऊ भाषण दिया गया। महापंचायत के बाद कुछ लोगों ने गांव का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के नियत से हत्या के आरोपी के घर को फूंकने का प्रयास किया।
घर के पहले हिस्से में बनी झोपड़ी में आग लगा दी। मौके में मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ग्रामीणों की मदद से तत्काल आग पर काबू पा लिया। मकान में आग लगाने की घटना के बाद बिगौड़ी में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है। आग लगाने वाले उपद्रवी तत्वों की पहचान पुलिस के द्वारा की जा रही है।
दिन भर चली महापंचायत
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सकल हिन्दु समाज के बैनर तले मैहर जिले के रामनगर थाना अन्तर्गत बिगौड़ी गांव में महापंचायत बुलाई गई। महापंचायत रविवार की दोपहर 11 बजे से शुरू हुई। महापंचायत में एक हजार से ज्यादा पुरुष और महिलाएं एकत्र हुए। महापंचायत आयोजन की अगुवाई करने वाले लोगों ने शिव नारायण की हत्या के आरोपी साहिल खान के घर गिराने की मांग की। कहा कि प्रशासन ने घर नहीं गिराया, न मुआवजा दिया गया, आज भी नशे का कारोबार हो रहा है। महापंचायत में भड़काऊ भाषण देकर ग्रामीणों को भड़काया गया। बताया गया कि शाम 5 बजे तक महापंचायत में शामिल कई लोगों के द्वारा ग्रामीणों को लगातार उकसा कर गांव का साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। एक माह पूर्व हुई हत्या की घटना को हिन्दु- मुस्लिम से जोड़कर माहौल बिगाड़ा गया। शाम साढे पांच बजे के करीब सैकड़ों लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, हाथों में लाठी-डंडा व धारदार हथियार लेकर मुस्लिम बस्ती की तरफ कूच कर दिया।
पुलिस ने सम्हाला मोर्चा
बिगौड़ी गांव में बवाल की सूचना मिलते ही एसपी मैहर सुधीर अग्रवाल ने एएसपी डा. चंचल नागर, एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा, टीआई अमरपाटन विजय परस्ते, टीआई रामनगर विजय त्रिपाठी, टीआई ताला की अगुवाई में अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके में भेजा। पुलिस फोर्स ने मोर्चा सम्हालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। एसडीएम आरती सिंह भी तत्काल मौके पर पहुंच गई। एसपी मैहर ने बताया कि भीड़ में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने मकान के अगले हिस्से में आग लगा जहां पन्नी लगी हुई थी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। बिगाड़ी गांव में स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है, गांव में आग स्थिति सामान्य है। महापंचायत की आड़ में भड़काऊ भाषण देकर ग्रामीणों को भड़काने वालों और आग लगाने वाले उपद्रवी तत्वों की पहचान की जा रही है।
पुलिस ने दिखाई तत्परता
महापंचायत में शामिल भीड़ में कुछ उपद्रवी तत्वों ने मुस्लिम बस्ती के एक मकान में आग लगाने की कोशिश की। हत्या के आरोपी साहिल के घर के पहले हिस्से में बनी झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने आगजनी कर रहे ग्रामीणों को घेरा तब वे भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले। इन पुलिस कर्मियों के द्वारा ग्रामीणों की मदद से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया जिसके कारण बड़ी घटना होने से टल गई। इस मामले में बताया गया कि हिन्दूवादी संगठनों और कुछ राजनीतिक दलों के कतिपय तत्वों के द्वारा गांव का माहौल बिगाड़ने का प्रयास निजी स्वार्थ के लिए किया जा रहा है।
शराब पीने के दौरान मारा था चाकू
11 जुलाई की दोपहर बिगौड़ी निवासी शिव नारायण तिवारी से मिलने गांव का ही साहिल खान आया। शिव नारायण साहिल को लेकर अपने परिवार के एक सदस्य के घर में बैठा जहां पर दोनों ने शराब पी। शराब का नशा चढ़ने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। शराब के नशे में उपजे विवाद ने साहिल ने शिव नारायण की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में घायल शिव नारायण को इलाज के लिए रीवा ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। ताला पुलिस के द्वारा तत्परता दिखाते हुए घटना के महज तीन घंटे के अंदर ही आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर अगले दिन जेल भेज दिया था। बिगौड़Þी से जुड़े कुछ लोगों ने बताया कि निजी हित और राजनैतिक लाभ के लिए हिन्दूवादी संगठनों के कुछ नेताओं और कुछ राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के द्वारा सामान्य घटना को साम्प्रदायिक रंग देकर गांव का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।