मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र का बिगौड़ी गांव इन दिनों सिर्फ एक हत्या की वजह से चर्चा में नहीं है, बल्कि उन दीवारों की वजह से भी सवालों के घेरे में है, जिन पर ग्रामीणों ने अपने दर्द को शब्द दे दिए हैं कि ‘यह घर बिकाऊ है’ और ‘घर छोड़ने को मजबूर’। 16 सितंबर की रात आदिवासी युवक भैयालाल कोल की हत्या के बाद गांव में भय और तनाव की स्थिति की बन गई है। पुलिस ने मामले में अफसर खान, इस्माइल उर्फ पप्पू खान और अजमेर खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। कार्रवाई के बावजूद कुछ ग्रामीण परिवारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
आखिर क्यों आई ऐसी नौबत
बिगौड़ी की कुछ दीवारों पर लिखे शब्द सामान्य संपत्ति बिक्री का विज्ञापन नहीं लगते। ग्रामीणों के अनुसार लगातार घटनाओं और कथित धमकियों के कारण कुछ परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि परिस्थितियां ऐसी बन गई हैं कि वे गांव में रहने के बजाय अपना घर बेचकर कहीं और जाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि धमकी, भय और कथित पलायन से जुड़े इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस और प्रशासनिक जांच से होना बाकी है। किसी पूरे समुदाय को इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराने के बजाय प्रत्येक आरोप और घटना की अलग-अलग जांच आवश्यक है।
डर के साए में जी रहे ग्रामीण
तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजना पुलिस कार्रवाई का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन गांव में स्थायी शांति के लिए इतना ही पर्याप्त नहीं माना जा सकता। ग्रामीण चाहते हैं कि हत्या की जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो, किसी निर्दोष को परेशान न किया जाए और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई हो, साथ ही उन परिवारों की शिकायतों की भी जांच हो, जो अपने घरों पर यह घर बिकाऊ है लिखने की स्थिति में पहुंचे हैं। ग्रामीण लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने कहा कि लगातार घटनाओं से लोगों में भय है। प्रशासन को निष्पक्ष जांच के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। मृतक की पत्नी भूटीबाई ने कहा कि पति की हत्या से परिवार टूट गया है। उनकी मांग है कि मामले की पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और परिवार को सुरक्षा मिले। मृतक की मां ललिता कोल ने कहा कि बेटे की हत्या के बाद परिवार में डर का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की।
हत्या की कहानी ने दहला दिया गांव
पुलिस जांच के अनुसार भैयालाल कोल को कुएं के पास बुलाया गया था। वहां उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाने के बाद शव कुएं में फेंके जाने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की वजह बताया गया है। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रशासन की ओर से मामले से जुड़े कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई। लेकिन सवाल गिरफ्तारी के बाद शुरू होता है कि क्या आरोपितों की गिरफ्तारी से गांव का डर भी खत्म हो गया? ग्रामीणों के बीच से सामने आ रही तस्वीर इसका सीधा जवाब नहीं देती।
पिछले वर्ष गांव में बनी थी तनाव की स्थिति
पिछले वर्ष बिगौड़ी गांव में युवक की हत्या के बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। दो समुदाय आमने- सामने आ गए थे। आगजनी की घटनाएं हुई थीं, आरोपियों के घर गिराने की मांग की गई थी। पिछले वर्ष 11 जुलाई 2025 को रामनारायण तिवारी की हत्या उसके घर में साहिल खान के द्वारा कर दी गई थी। वर्ष 2015 में भी ऋषि पटेल की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में हालात बिगड़े थे। अब भइया लाल की हत्या के बाद गांव के वासिंदे दहशत में जी रहे हैं।
किसी को डरने की जरूरत नहीं : एसपी
ऐसा कुछ नहीं है, पुलिस टीम ने गांव जाकर देखा है। किसी को किसी से भी डरने की जरूरत नही है। मैहर पुलिस आपके साथ है।
अवधेश प्रताप सिंह, मैहर एसपी

अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह