भालपा का तीन दिनी प्रशिक्षण वर्ग पचमढ़ी में शुरू हुआ, अमित शाह ने पार्टी पर चर्चा की। अनुशासन का पाठ पढ़ाया

पचमढ़ी. स्टार समाचार वेब
हरे-भरे परिदृश्य, कल-कल करते झरनों, शांत गुफाओं और घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध 'सतपुड़ा की रानी' (पचमढ़ी) के आंगन में भाजपा सांसदों-विधायकों की तीन दिवसीय 'पाठशाला' शुरू हो गई है, जिसकी शुरूआत केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को की।
उद्घाटन के बाद शाह ने बयानबाजी देते समय आपा खो देने वाले नेताओं को नसीहत दी। शाह ने कहा 'एक बार गलती हो जाए, लेकिन दोबारा नहीं होना चाहिए। बयान देते समय सतर्क रहें और खुद पर काबू रखें'। शाह ने जनसंघ से लेकर बीजेपी तक की पार्टी की विकास यात्रा का उल्लेख किया और संगठनात्मक मजबूती व सिद्धांतों को रखा।
उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव और राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन प्रमुख रूप से भी शामिल हुए। पचमढ़ी पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का स्वागत किया।
सांसदों-विधायकों ने किया पौधारोपण
उद्घाटन से पहले, पचमढ़ी के कैंट क्षेत्र के अटल वाटिका पार्क में पौधरोपण किया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक, एल मुरुगन, दुर्गादास उइके, सावित्री ठाकुर और प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी विधायकों-सांसदों के साथ "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधे लगाए।
प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य
बीजेपी के नेताओं को राजनीतिक रणनीति, वैचारिक स्पष्टता, और प्रभावी शासन व संवाद के लिए तैयार करना है। शिविर में पार्टी की नीतियों, इतिहास और विचारधारा के साथ-साथ नेताओं को सार्वजनिक संवाद, डिजिटल आउटरीच, और निर्वाचन क्षेत्र प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
आज और कल क्या होगा
15 जून: विभिन्न सत्रों में पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष, शिवराज सिंह चौहान, और विनोद तावड़े अपनी बात रखें। तावड़े ने सोशल और मुख्यधारा मीडिया के माध्यम से क्षेत्रीय और राष्ट्रीय कथानक को आकार देने पर एक सत्र लेंगे, जिसकी अध्यक्षता धौनी विधायक कुंवर सिंह टेकम ने करेंगे।
16 जून: सुबह 7 बजे से 45 मिनट तक योग, प्रार्थना और हल्के खेल होंगे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल सांसदों और विधायकों को वक्तव्य कौशल, सामाजिक शिष्टाचार, और मोबाइल शिष्टाचार सिखाएंगे। इस सत्र की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार करेंगी। अंतिम सत्र में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष विधायकों और सांसदों के सवालों का जवाब देंगे। समापन सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे।
----------

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के खाड़ोली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 11 साल की बच्ची पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर कार से गांव पहुंचे और बच्ची पर तेजाब फेंक दिया।
मध्यप्रदेश के 16 लाख बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।