मझगवां स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. रूपेश सोनी की कार्यशैली को लेकर मीडियाकर्मियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मीडियाकर्मियों का आरोप है कि अस्पताल की अनियमितताओं और मरीजों की समस्याओं को उजागर करने पर बीएमओ ने झूठी शिकायत दर्ज कराई। सांसद और विधायक भी बीएमओ के खिलाफ पत्र लिख चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

हाइलाइट्स
मझगवां, स्टार समाचार वेब
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां की बिगड़ती चिकित्सा व्यवस्था और बीएमओ की कार्यशैली को लेकर अब तक जनाक्रोश व जनप्रतिनिधियों की नाराजगी ही सामने आती थी लेकिन अब उनकी अराजक कार्यशैली ने क्षत्रके मीडियाकर्मियों को भीनाराजगी से भर दिया है। गुरूवार को ऐसे ही नाराज मीडियाकर्मियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बीएमओ द्वारा मझगवां थाने में की गई कथित झूठी शिकायत पर विरोध जताते हुए सवाल उठाया है कि क्या जनमानस के बुलावे पर मौका स्थल स्ािल पहुंचकर असलियत दिखाना क्या ऐसा गुनाह है कि इसके लिए थाने में शिकायत दर्ज करानी पड़े।
मीडियाकर्मियों ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि बीएमओ डा. रूपेश सोनी द्वारा की गई यह शिकायत न केवल झूठी और बदले की भावना से प्रेरित है बल्कि यह रफीक की छवि को धूमिल करने का प्रयास भी ह। इस घटना से पत्रकार समुदाय की स्वतंत्रता पर कुठाराघात है। रामनरेश श्रीवास्तव, जयराम द्विवेदी, अजय गुप्ता, रफीक सौदागर, अमित गुप्ता रवि , एड. विमलेश त्रिपाठी के अलावा कई मीडियाकर्मियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां प्रेस की स्वतंत्रता को दबाने की कोशिश हैं, जो किसी भी लोकतांत्रिक समाज के लिए अत्यंत खतरनाक संकेत हैं।
इसलिए की शिकायत
सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि मझगवां अस्पताल में हो रही अनियमितताओं के साथ साथ अस्पताल में मरीजों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार , बाहर की महंगी दवाएं लिखने जैसी गंभीर समस्याओं को सबूतों के साथ उजागर करने के कारण बीएमओ द्वारा थाने में रपट दर्ज कराई गई है, जबकि वह एक परेशान मरीज के बुलावे पर अस्पताल पहुंचा था। ज्ञापन में बीएमओ के व्यवहार को निरंकुश बताते हुए उन पर अंकुश लगाने और स्थानांतरण की मांग की गई है। मीडियाकर्मियों ने इस ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया है कि बीएमओ द्वारा कराई गई शिकायत व रिपोर्ट को निरस्त किया जाय अन्यथा किसी भी जनहित के मामलों को सामने लाने से मीडियाकर्मी हिचकेंगे।
मरीज से बातचीत करने से रोका
ज्ञापन सौपने के बाद भी बीएमओ की निरंकुशता पर कोई फर्क नहीं आया है। गुरूवार को भी बीएओ की अभद्रता का शिकार मीडियाकर्मियों को होना पड़ा। बताया जाता है कि घायलों की सूचना पर अस्पताल पहुंचे मीडियाकर्मियों से भी बदसलूकी की गई। बताया जाता है कि रामनरेश श्रीवास्ताव, अजय गुप्ता समेत घायल से बातचीत कर रहे थे कि तभी बीएमओ डा. सोनी की नजर पड़ी और उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होने अजय समेत वहां मौजूद मीडियाकर्मियों को भाग जाने के लिए कहा अन्यथा शिकायत दर्ज कराने की बात कही।
रद्दी की टोकरी में सांसद-विधायक की चिट्ठियां
गौरतलब है कि मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति को लेकर सांसद गणेश सिंह और विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार पहले ही प्रभारी मंत्री को पत्र लिख चुके हैं। सांसद द्वारा 3 जून और विधायक द्वारा 21 मई को भेजे गए पत्रों में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि डॉ. रुपेश सोनी स्टाफ क्वार्टर आवंटित होने के बावजूद मुख्यालय में निवास नहीं करते, जिससे पहाड़ी और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इन पत्रों के बावजूद अब तक डॉ. सोनी का स्थानांतरण नहीं किया गया है, जिससे जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। चर्चा है कि बीएमओ ने आला अधिकारियों को साध रखा है जिसके कारण उनकी तमाम शिकायतों को नजरंदाज किया जा रहा है। यहां तक कि सांसद-विधायक की चिट्ठी भी रद्दी की टोकरी में फेंक दी गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।