मैहर के वार्ड क्रमांक 17 में बीएसएनएल की जर्जर बाउंड्री गिरने से 17 वर्षीय किशोरी नेहा कपाड़िया की दर्दनाक मौत हो गई। बारिश के बीच गाय को बचाने के प्रयास में किशोरी मलबे में दब गई। वार्डवासियों ने पहले ही नगर पालिका को भवन की जर्जर हालत को लेकर चेताया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हाइलाइट्स
मैहर, स्टार समाचार वेब
बीएसएनएल की जर्जर चारदीवारी को लेकर बरती गई लापरवाही गुरुवार को वार्ड क्र. 17 में रहने वाली एक 17 वर्षीय नवयुवती को भारी पड़ गई और प्रशासनिक उदासीनता का खामियाजा उसे जान देकर भोगना पड़ा। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहर में हुई झमाझम बारिश के बीच कटनी रोड स्थित जैन पेट्रोल पम्प के सामने बने बीएसएनएल के तकरीबन तीन दशक पुराने भवन की चारदीवारी औंधे मुंह ढह गई। उस दौरान 17 वर्षीय नेहा कपाड़िया एक गाय को बचाने का प्रयास कर रही थी, इसी दौरान ढही बाउंड्री के मलवे में नेहा और गाय दोनों दब गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना ने वार्ड क्र. 14 के रहवासियों को आक्रोशित कर दिया। बताया गया कि वार्ड वासियों ने चंद दिनों पहले ही नगर पालिका को जर्जर बीएसएनएल भवन व बाउंड्रीवाल की ओर ध्यान आकृष्ट कराया था लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने तवज्जो नहीं दी। आक्रोशित वार्डवासियों का कहना था कि यदि नगर पालिका ने जर्जर भवन को लेकर की गई शिकायत पर ध्यान दिया होता जो शायद नेहा की जान बच सकती थी। उधर घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी मैहर महेन्द्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी व मैहर तहसीलदार समेत अन्य प्रशासनिक अमला पहुंचा और नाराज वार्डवासियों को समझाइस देकर मृतका के शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए मरचुरी में रखवा दिया है। मैहर पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।
मैहर में अब तक 631.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
मैहर जिले में इस वर्ष 1 जून से 24 जुलाई तक 631.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख मैहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की अमरपाटन तहसील में 656 मिमी., मैहर में 571.9 मिमी. एवं रामनगर में 666.9 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 919.7 मिमी. है। गत वर्ष इस अवधि में 344.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।