ब्योहारी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत करोड़ों की लागत से किए गए निर्माण कार्यों की पोल खुलने लगी है। दो महीने पहले बने रेलवे क्वार्टर और अन्य भवनों में बड़ी दरारें पड़ गईं। घटिया सामग्री और ठेकेदारों की मनमानी से स्टेशन परिसर जर्जर होने लगा है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

हाइलाइट्स
ब्योहारी, स्टार समाचार वेब
पश्चिम मध्य रेल मंडल के कटनी सिंगरौली रेल खंड के ब्योहारी स्टेशन को भारत सरकार ने अमृत भारत योजना के तहत चुनिंदा स्टेशनों में शामिल किया जिसमें पूरे रेल्वे स्टेशन परिसर का कायाकल्प किया जा रहा है।रेल कर्मचारियों के लिए फैमिली क्वार्टर बनायें गये। जो बनने के साथ ही जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। अभी दो महीने पहले ही ठेकेदार ने रेलवे को बिल्डिंग ओवरहैंड किया और तमाम नव निर्मित विल्डिंगें जगह जगह से क्रेक हो जर्जर होने लगी जिससे उनकी गुणवत्ता का अंदाजा मौके में देख कर लगाया जा सकता है। ठेकेदार द्वारा रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म पार्क कार्यालय कांउटर प्लेसमेंट सड़क आवासीय बिल्डिंग टंकी व स्टेच्यू सहित सभी निर्माण-कार्यों का टेंडर इरकान कम्पनी ने पेटी कॉन्ट्रैक्टरों को ठेके पर दे रखा है। जो यहां पूरी मनमानी पर उतारू हैं। और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग से होने बाले विभिन्न निर्माण कार्य बनते ही टूटने की कगार में देखा जा सकता है। यहां होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर लोग शुरू से ही सबाल उठाते रहे हैं। लेकिन विभाग का जिम्मेदार अमला कभी मौका निरीक्षण करने नहीं पहुंचा। और ठेकेदार द्वारा अमृत भारत योजना के तहत कराए जारहे घटिया निर्माण कार्यों की सूचना बीच बीच में समाचार-पत्रों के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचती रही है। लेकिन कभी निरीक्षण व जांच न होने से यहां विभागीय कर्मचारियों का परिवार जान जोखिम में डाल क्रेक विल्डिंगों में रहने को मजबूर हैं। लोगों की मानें तो प्लेटफार्म में लगायें गये कोटास्टोन बेहद घटिया क्वालिटी के लगायें गये है।जो लगते ही उखड़ने भी लगे हैं। वहीं नव निर्मित भवनों में बड़ी बड़ी दरारें साफ देखी जा सकती है।
अमृत भारत योजना की विकास राशि को किया जा रहा खुर्द बुर्द
ब्योहारी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करोड़ों की लागत से कराया जा रहा है। लेकिन निर्माणकार्य की हकीकत भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ रही हैं। सरकार की मंशा थी कि यात्रियों को आधुनिक स्टेशन की सुविधा मिले जहां उन्हें आराम दायक इंतजाम बेहतर साफ-सफाई और सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो। किंतु जिस ढंग से एजेंसी और स्थानीय जिम्मेदार अधिकारी मिल कर निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरत निर्माण कार्य में अनियमितता को बढ़ावा दे रहे हैं उससे केन्द्र सरकार द्वारा जारी राशि में संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जिससे करायें जा रहे निर्माण कार्य बेहद घटिया स्तर का होने से जल्द ही खंडहर में तब्दील होने का लोगों ने अंदेशा जताया है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके से गायब रहते हैं। जिससे ठेकेदार मनमानी निर्माण कार्य करा रहे हैं।
बैठक के दौरान हमने ब्योहारी रेलवे में होने बाले पूरे निर्माण कार्य की जांच की बात कही है। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत भारत योजना में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगीऔर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
डॉक्टर राजेश मिश्रा, सांसद


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।