केंद्रीय कैबिनेट ने ₹5,620 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन का ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक विस्तार और नई दिल्ली में युगे युगीन भारत संग्रहालय का विकास शामिल है। जानें रूट और फायदे।

केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में बुनियादी ढांचे और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का विस्तार और नई दिल्ली के ऐतिहासिक नॉर्थ व साउथ ब्लॉक में 'युगे युगीन भारत संग्रहालय' का निर्माण शामिल है। इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर कुल 5,620 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।
नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) की एक्वा लाइन को अब सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक विस्तारित किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 2,390 करोड़ रुपये है और इसे आगामी चार वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत 8.5 किलोमीटर लंबा नया एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर तैयार किया जाएगा, जिस पर 5 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।
इस मेट्रो विस्तार से नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) के लाखों यात्रियों को सीधी और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए नोएडा सेक्टर-61 पर इंटरचेंज बनाया जाएगा, जिससे वे आसानी से दिल्ली मेट्रो की अन्य लाइनों से जुड़ सकेंगे। 2011 में इन दोनों शहरों की संयुक्त आबादी 7.39 लाख थी, जो 2021 तक बढ़कर लगभग 24.7 लाख पहुंच चुकी है। तेजी से बढ़ती इस आबादी के लिए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।
नए मेट्रो रूट के शुरू होने से पर्थला चौक, गौर चौक और एक मूर्ति सर्किल जैसे अत्यधिक व्यस्त और ट्रैफिक जाम वाले इलाकों में गाड़ियों का दबाव कम होगा। मेट्रो सेवा उपलब्ध होने से लोग निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे, जिससे दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और टिकाऊ शहरी परिवहन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
यह नया कॉरिडोर IKEA, Adobe, HCL और Havells जैसी प्रमुख कंपनियों के कार्यालयों, प्रस्तावित डेटा सेंटरों, शैक्षणिक संस्थानों और रिहायशी सोसायटियों को जोड़ेगा। इसके अतिरिक्त, यात्रियों को मजेंटा लाइन के जरिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और ब्लू लाइन के जरिए नई दिल्ली, आनंद विहार व हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों तक सीधी पहुंच मिलेगी। भविष्य में इसे प्रस्तावित आरआरटीएस (RRTS) कॉरिडोर के जरिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) और हिंडन एयरपोर्ट से भी जोड़ने की योजना है।
कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने नई दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में 'युगे युगीन भारत संग्रहालय' के विकास को भी अपनी प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी प्रदान की है। यह संग्रहालय भारत के हजारों साल पुराने समृद्ध इतिहास, संस्कृति और धरोहर को प्रदर्शित करने वाला विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय बनेगा।
केंद्रीय कैबिनेट ने ₹5,620 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन का ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक विस्तार और नई दिल्ली में युगे युगीन भारत संग्रहालय का विकास शामिल है। जानें रूट और फायदे।
पुणे स्थित IITM की हालिया वैज्ञानिक स्टडी में खुलासा हुआ है कि दिवाली की रात दिल्ली में PM2.5 प्रदूषण का 71.1% हिस्सा पटाखों से था। जानिए क्या कहते हैं आंकड़े और अन्य प्रदूषण स्रोतों का हाल।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में CRPF चेकपॉइंट पर बाइक सवार आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले की विस्तृत जानकारी। इस आतंकी हमले में 3 जवान घायल हुए हैं, और सुरक्षा बलों द्वारा पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। विमान के शौचालय के शीशे पर हाईजैक से संबंधित धमकी भरा संदेश लिखा मिला।
कर्नाटक हाईकोर्ट में पति-पत्नी के विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राज्य के विजयनगर जिले के होसापेटे निवासी एक राजनेता ने कोर्ट में दावा किया कि उनकी पत्नी अब तक नौ शादियां कर चुकी है और वह खुद उसका सातवां पति है।
असम में बुधवार सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कई यात्री सामन्य रूप से घायल हो गए हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे में जनहानि नहीं हुई। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास हुआ।
चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के नियमों को और सख्त करते हुए स्पष्ट किया है कि सरकारी विभागों से जुड़े सेवानिवृत्त अधिकारियों और आंशिक रूप से वित्तपोषित संस्थाओं के कर्मचारियों को भी राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा।
दुनिया के सबसे बड़े शराब बाजारों अमेरिका और चीन में जहां लोग शराब से दूरी बना रहे हैं। वहीं भारत ने इसके बिल्कुल विपरीत एक नया इतिहास रच दिया है। ड्रिंक्स रिसर्च फर्म आईडब्ल्यूएसआर की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में भारत में शराब की कुल खपत में 10 फीसदी की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है।
सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी आफ लव बिना किसी बड़े लॉन्च इवेंट के सीधे पाठकों के बीच आ गई है। 527 पन्नों की इस किताब में 7 चैप्टर हैं, जिन्हें उन्होंने अपने बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और पोते-पोतियों रैहान और मिराया को समर्पित किया है।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं अभिनेता पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने 13 साल के वैवाहिक जीवन के बाद आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह