कर्नाटक हाईकोर्ट में पति-पत्नी के विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राज्य के विजयनगर जिले के होसापेटे निवासी एक राजनेता ने कोर्ट में दावा किया कि उनकी पत्नी अब तक नौ शादियां कर चुकी है और वह खुद उसका सातवां पति है।

महिला ने कहा- नौ नहीं, बल्कि अब तक केवल चार शादियां की
बंगलूरू। स्टार समाचार वेब
कर्नाटक हाईकोर्ट में पति-पत्नी के विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राज्य के विजयनगर जिले के होसापेटे निवासी एक राजनेता ने कोर्ट में दावा किया कि उनकी पत्नी अब तक नौ शादियां कर चुकी है और वह खुद उसका सातवां पति है। राजनेता ने यह भी आरोप लगाया कि महिला शादी करने के बाद पति से विवाद करती है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा देती है। हालांकि, महिला ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसने नौ नहीं, बल्कि अब तक केवल चार शादियां की हैं।
अदालत ने नेता को दी राहत
केस की सुनवाई जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की अदालत में हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट ने राजनेता के खिलाफ चल रहे क्रूरता के आपराधिक केस की कार्यवाही को रद्द कर दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोप बेहद सामान्य और अस्पष्ट हैं। इनमें ऐसे कोई ठोस तथ्य मौजूद नहीं हैं, जिनके आधार पर आपराधिक मुकदमा चलाया जा सके।
शादियों की संख्या चरित्र का प्रमाण नहीं
मामले की सुनवाई के दौरान कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण कानूनी टिप्पणी भी की। अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति की पिछली शादियों की संख्या उसके चरित्र का प्रमाण नहीं हो सकती। हालांकि, किसी के भी खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने के लिए शिकायत में अपराध से जुड़े स्पष्ट तथ्य और ठोस सबूत होना बेहद जरूरी है।
शादी के बाद दहेज उत्पीड़न का विवाद
यह पूरा विवाद होसापेटे के राजनेता राजा हुसैन और उनकी पत्नी तबस्सुम से जुड़ा है। दोनों का निकाह 13 जनवरी 2022 को हुआ था, जिसके कुछ समय बाद ही उनके बीच मनमुटाव शुरू हो गया। इसके बाद पत्नी ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पति के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी, जिसे अब हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है।

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। विमान के शौचालय के शीशे पर हाईजैक से संबंधित धमकी भरा संदेश लिखा मिला।
कर्नाटक हाईकोर्ट में पति-पत्नी के विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राज्य के विजयनगर जिले के होसापेटे निवासी एक राजनेता ने कोर्ट में दावा किया कि उनकी पत्नी अब तक नौ शादियां कर चुकी है और वह खुद उसका सातवां पति है।
असम में बुधवार सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कई यात्री सामन्य रूप से घायल हो गए हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे में जनहानि नहीं हुई। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास हुआ।
चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के नियमों को और सख्त करते हुए स्पष्ट किया है कि सरकारी विभागों से जुड़े सेवानिवृत्त अधिकारियों और आंशिक रूप से वित्तपोषित संस्थाओं के कर्मचारियों को भी राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा।
दुनिया के सबसे बड़े शराब बाजारों अमेरिका और चीन में जहां लोग शराब से दूरी बना रहे हैं। वहीं भारत ने इसके बिल्कुल विपरीत एक नया इतिहास रच दिया है। ड्रिंक्स रिसर्च फर्म आईडब्ल्यूएसआर की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में भारत में शराब की कुल खपत में 10 फीसदी की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है।
सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी आफ लव बिना किसी बड़े लॉन्च इवेंट के सीधे पाठकों के बीच आ गई है। 527 पन्नों की इस किताब में 7 चैप्टर हैं, जिन्हें उन्होंने अपने बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और पोते-पोतियों रैहान और मिराया को समर्पित किया है।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं अभिनेता पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने 13 साल के वैवाहिक जीवन के बाद आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है।
SEO विवरण (Meta Description): हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपियों ने फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से सुरक्षा की मांग की है। जानें पूरा मामला और अब तक की अपडेट्स।
IRCTC ने ट्रेन यात्रियों को अनऑथराइज्ड ऐप्स से खाना मंगाने पर चेतावनी जारी की है। सेहत के नुकसान, ऑनलाइन ठगी और निजी डेटा चोरी से बचने के लिए जानें पूरी डिटेल।
अडानी समूह के मुंबई एयरपोर्ट T2 से 14 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की उड़ानें नवी मुंबई शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर विवाद। 11 खाड़ी एयरलाइंस प्रभावित, AOC ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह