केप वर्डे फुटबॉल टीम के कप्तान रेयान मेंडेस पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह मामला न्यूजीलैंड में FIFA सीरीज के दौरान का है। जानिए पूरी खबर और नॉकआउट मैच पर इसका क्या असर होगा।

केप वर्डे की फुटबॉल टीम के ऐतिहासिक वर्ल्ड कप सफर के बीच, उनके कप्तान रेयान मेंडेस एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। न्यूजीलैंड में हुए FIFA सीरीज के दौरान उन पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है।
ब्राजीलियाई मीडिया 'ग्लोबो' की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2026 में न्यूजीलैंड में आयोजित FIFA सीरीज के दौरान केप वर्डे की टीम के लिए बतौर ट्रांसलेटर काम करने वाली एक महिला ने यह शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि ऑकलैंड के एक होटल में रेयान मेंडेस ने उनके कमरे में घुसकर यौन हमला किया। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी देने के साथ ही अपनी मेडिकल जांच भी करवाई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेडिकल रिपोर्ट में महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, जिनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मेंडेस के खिलाफ औपचारिक आपराधिक मामला कब दर्ज किया जाएगा। जांच अभी शुरुआती दौर में है और उन्हें किसी भी अदालत द्वारा दोषी नहीं ठहराया गया है। गौरतलब है कि मेंडेस वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के तीनों मैचों का हिस्सा रहे हैं, हालांकि वे अब तक कोई गोल करने में सफल नहीं हो पाए हैं।
इस मामले पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल नियामक संस्था (FIFA) ने एक बयान जारी किया है। FIFA ने कहा है, "हम किसी भी तरह के दुराचार के आरोपों को अत्यंत गंभीरता से लेते हैं। हम न्यूजीलैंड की संबंधित एजेंसियों के संपर्क में हैं, लेकिन फिलहाल इससे अधिक कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।"
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद केप वर्डे टीम के तीन अधिकारियों को सूचित किया था, लेकिन उसे कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब तक न तो केप वर्डे फुटबॉल फेडरेशन और न ही टीम मैनेजमेंट ने इस गंभीर मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।
यह विवाद ऐसे नाजुक समय में सामने आया है जब केप वर्डे पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड (राउंड ऑफ 32) में पहुंचा है। नॉकआउट चरण में पहुंचने वाला यह दुनिया का सबसे छोटा देश बन गया है। अब टीम की नजरें 4 जुलाई को अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले पर हैं। ग्रुप स्टेज में स्पेन और उरुग्वे जैसी टीमों के खिलाफ अजेय रही केप वर्डे की टीम के लिए यह विवाद मानसिक दबाव का कारण बन सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आईसीसी ने 2035 तक का ग्लोबल क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है। जानिए भारत को किन बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी मिली है और टी20, वनडे व डब्ल्यूटीसी फाइनल का पूरा शेड्यूल।
भारत ने माउंट माउंगानुई में खेले गए आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर 7 साल बाद कीवी धरती पर वनडे सीरीज अपने नाम की। अर्शदीप सिंह ने झटके 3 विकेट
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान द्वारा दिए गए 338 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया।
भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नया सीजन आज से शुरू हो गया। शनिवार को 19 मैच हो रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे युवा कप्तान होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं, भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 15 बॉल पर हाफ सेंचुरी जमा दी है।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट की होनहार बेटी वेदांशी ने अपनी असाधारण प्रतिभा, अटूट मेहनत और बुलंद हौसलों के दम पर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लगन और जुनून से किसी भी बड़े मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप का भव्य शुभारंभ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के 26 राज्यों से आए 400 से अधिक पैरा स्विमर्स का उत्साहवर्धन किया और कहा कि भोपाल वॉटर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र बन रहा है।
न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे में भारत को 244 रनों से करारी शिकस्त दी। माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम 89 रन पर ढेर हो गई। मैच के सभी बड़े रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स यहाँ पढ़ें।
आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी से पहले हुए बड़े ट्रेड में हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स और अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। जानें पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई मुंबई की नई संभावित प्लेइंग 11 और अगले कप्तान के नाम।
अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय ओपनर आर्यवीर सहवाग का शानदार फॉर्म जारी है। यूएई के खिलाफ 160 रन बनाने के बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 51 रनों की पारी खेली। जानें उनके पूरे टूर्नामेंट के आंकड़े।
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर दोनों ने फैंस को यह खुशखबरी दी।