CBSE ने NEP 2020 के तहत थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर नई गाइडलाइन जारी की। कक्षा 6 से तीन भाषाएं अनिवार्य, 10वीं बोर्ड परीक्षा और छात्रों पर इसके प्रभाव की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

नई दिल्ली. एजुकेशन डेस्क
स्टार समाचार वेब
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप 'थ्री लैंग्वेज पॉलिसी' (त्रि-भाषा सूत्र) को लागू करने के लिए विस्तृत गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं। यह बदलाव शिक्षा प्रणाली को अधिक व्यावहारिक और भारतीय भाषाओं के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले नए बैच और उसके बाद के सभी विद्यार्थियों के लिए तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य होगा। इन तीन भाषाओं में दो भाषाएं अनिवार्य रूप से भारतीय भाषाएं होनी चाहिए। जब ये छात्र कक्षा 10 में पहुँचेंगे, तो उन्हें तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा भी देनी होगी।
बोर्ड ने छात्रों को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि मौजूदा 10वीं कक्षा के छात्राओें पर थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू नहीं होगी। 7वीं, 8वीं और 9वीं के छात्र जब 10वीं कक्षा में पहुंचेंगे, तो इन्हें तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। 2026-27 में कक्षा 9 में पढ़ रहे छात्रों को एक बार की छूट दी गई है। वे दो विदेशी भाषाएं पढ़ना जारी रख सकते हैं, लेकिन उन्हें एक भारतीय भाषा 'तीसरी भाषा' के रूप में जोड़नी होगी। इस भाषा का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर होगा, बोर्ड परीक्षा में इसका पेपर नहीं होगा।
CBSE के अनुसार, अब विदेशी (गैर-भारतीय) भाषा को केवल तीसरी भाषा के रूप में ही चुना जा सकता है, बशर्ते छात्र दो भारतीय भाषाएं पढ़ रहे हों। यदि कोई छात्र विदेशी भाषा पढ़ना चाहता है, तो उसे चौथी अतिरिक्त भाषा के रूप में भी लिया जा सकता है।
छूट: विदेश में स्थित स्कूलों और भारत लौटने वाले विदेशी छात्रों को भारतीय भाषा पढ़ने की अनिवार्यता से छूट दी गई है। दिव्यांग छात्रों को पूर्व निर्धारित नियमों के तहत विशेष राहत मिलती रहेगी।
अप्रैल में घोषित किए गए नियमों के अनुसार, सत्र 2026-27 से कक्षा 9 में गणित और विज्ञान के लिए दो-स्तरीय (Standard और Advanced) व्यवस्था शुरू होगी।
सभी छात्र 80 अंकों की सामान्य परीक्षा देंगे।
जो छात्र इन विषयों में अधिक दक्षता हासिल करना चाहते हैं, वे अतिरिक्त 'एडवांस्ड' पेपर दे सकेंगे। इस व्यवस्था के तहत पहली 10वीं बोर्ड परीक्षा वर्ष 2028 में आयोजित की जाएगी।
बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों, सहोदया क्लस्टर और हाइब्रिड टीचिंग का सहारा ले सकते हैं। CBSE और NCERT ने कक्षा 6 के लिए 22 अनुसूचित भारतीय भाषाओं में शिक्षण सामग्री और किताबें तैयार कर ली हैं। इसमें असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल और तेलुगु जैसी प्रमुख भाषाएं शामिल हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
NALSAR लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों के एनरोलमेंट रोकने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को लगाई फटकार। जानिए पूरा मामला और कोर्ट के आदेश की मुख्य बातें।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2027 की 10वीं और 12वीं मुख्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानिए पूरी तारीखें, समय, जरूरी निर्देश और परीक्षा केंद्र से जुड़े नियम।
सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र DigiLocker पर जाकर अपना स्कोर और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 9124 पदों पर भर्ती निकाली है। जानिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
NEET PG 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप आज 11 अगस्त को जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 30 अगस्त को होगी।
नीट-यूजी का परिणाम जारी होने के साथ ही मध्यप्रदेश में दाखिले की प्रक्रिया अब गति पकड़ने लगी है। वेटरनरी विवि ने स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने की कवायद तेज कर दी है। पिछले सत्र में काउंसलिंग प्रक्रिया लंबी खिंचने के कारण प्रवेश में देरी हुई थी, जिसका असर शैक्षणिक सत्र पर भी पड़ा था।
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस के बाद अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर दर्ज होगी।
नीट-यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई की चार्जशीट ने देश की परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीबीआई के मुताबिक, पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक नहीं हुआ था, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अधिकृत विषय विशेषज्ञों ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर इसे बाहर पहुंचाया था।
देश में उच्च शिक्षा की साख को नुकसान पहुंचा रहे अवैध और फर्जी संस्थानों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने शिकंजा कस दिया है। यूजीसी ने देश भर में ऐसे 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की है, जिनका सबसे बड़ा जाल दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने यह जानकारी साझा की।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। यहां जानें परीक्षा केंद्रों, समय-सारणी और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी।