रीवा के संजय गांधी अस्पताल में छह दिनों में 20 हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे, जिनमें बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोविड जैसे लक्षण, स्क्रब टायफस, वायरल, टायफाइड और हैजा के केस सामने आ रहे हैं। मेडिसिन और पीडियाट्रिक वार्ड मरीजों से भरे पड़े हैं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
मौसम में बदलाव ने संजय गांधी अस्पताल को मरीजों से पाट दिया है। मेडिसिन और पीडियाट्रिक वार्ड मरीजों से फुल हो गए हैं। सिर्फ 6 दिनों में रिकार्ड तोड़ 20 हजार से अधिक मरीज ओपीडी पहुंचे। 1800 मरीज भर्ती हुए हैं। बीमारी के लक्षण भी बदल गए हैं। बुखार उतर नहीं रहा है। कोविड जैसे लक्षण वाले मरीज शिशु रोग विभाग में ज्यादा पहुंच रहे हैं। स्क्रब टाइफस के भी मरीज मिले हैं। अस्पताल मरीजों से फुल चल रहा है।
ज्ञात हो कि हरछठ, जन्माष्टमी और रविवार की छुट्टियों के बाद सोमवार से अस्पताल में जो भीड़ उमड़नी शुरू हुई तो यह घटी ही नहीं। पूरे सप्ताह संजय गांधी अस्पताल की ओपीडी फुल ही चली। अस्पताल में सिर्फ ओपीडी का हाल ही ऐसा नहीं रहा। आईपीडी भी क्षमता से ज्यादा रही। सिर्फ 6 दिनों में 20801 मरीज ओपीडी पहुंचे। वहीं 1834 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए। इससे बीमारी की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मेडिसिन और बच्चा वार्ड में सर्वाधिक मरीज पहुंचे। मेडिसिन में अकेले 4 हजार से अधिक मरीज ओपीडी पहुंचे थे। वहीं 500 से अधिक मरीज भर्ती हुए। इसी तरह बच्चा वार्ड में करीब 1400 ओपीडी में मरीज पहुंचे और 300 से अधिक भर्ती हुए। अभी बीमारी का सिलसिला जारी है। मरीजों की संख्या घट नहीं रही है।
बच्चों में ऐसे दिख रहे लक्षण जिससे डॉक्टर भी हैरान
शिशु रोग विभाग में गंभीर बीमारियों का लक्षण लेकर बच्चे पहुंच रहे हंै। इसमें टायफाइड, हैजा, स्क्रब टायफस, वायरल इन्फेक्शन के मामले ज्यादा पहुंच रहे हैं। बच्चों में कोविड से मिलता जुलता वायरल इन्फेक्शन देखने को मिल रहा है। बच्चों में तेज बुखार आ रहा है। लग्स में भी इन्फेक्शन लेकर बच्चे पहुंच रहे हैं। ऐसे बच्चों की संख्या ज्यादा है। उल्टी दस्त और टायफाइड के मरीज भी तेजी से पहुंच रहे हैं। बारिश में गंदा पानी पीने से ज्वाइंडिस की चपेट में बच्चे आ रहे हैं। इसके मरीज सालभर बने रहते हैं। वर्तमान समय में ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।
स्क्रब टायफस के भी मरीज पहुंच रहे हैं, हल्के में न लें इसे
संजय गांधी अस्पताल के बच्चा वार्ड में स्क्रब टायफस से संक्रमित बच्चे भी पहुंच रहे हैं। यह पिस्सू के काटने से फैलने वाली बीमारी है। इसमें संक्रमित बच्चों को अचानक तेज बुखार के साथ ठंड लगता है। सिरदर्द, शरीर में दर्द और लिम्फ नोड्स में सूजन आ जाता हैै। जिस जगह पर चिगर्स काटते हैं वहां एक काली पपड़ी विकसित हो जाती है। इस बीमारी से ग्रसित बच्चों के शरीर पर दाने भी आ जाते हैं।
मौसम के बदलाव के कारण ही मरीज बढ़ रहे हैं। बारिश के बाद गर्मी फिर ठंडी बढ़ने से मौसम में जो उतार चढ़ाव आ रहा है। उसके कारण ही वायरल इन्फेक्शन बढ़ रहा है। ज्यादातर मरीज वायरल के आ रहे हैं। कुछ मरीज डेंगू के भी आ रहे हैं।
डॉ अनुराग चौरसिया, मेडिसिन विशेषज्ञ संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय, रीवा
बारिश के समय में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इस समय कोविड के जैसे लक्षण वाले मरीज ज्यादा आ रहे हैं। जिनमें लग्न इन्फेक्शन भी सामने आ रहा है। इसके अलावा उल्दी, दस्त के मरीज भी अधिक पहुंच रहे हैं। टायफाइड, हैजा, ज्वाइंडिस के पीड़ित बच्चों की संख्या ज्यादा है। वायरल इन्फेक्शन, स्क्रब टायफस से भी ग्रसित बच्चे पहुंच रहे हैं।
डॉ नरेश बजाज, शिशु रोग विशेषज्ञ संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय, रीवा
18-23 तक की स्थिति
विभाग ओपीडी आईपीडी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।