चित्रकूट में चल रही करीब 2800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की रीवा संभागायुक्त ने समीक्षा की। धार्मिक, पर्यटन और अधोसंरचना विकास से जुड़े कार्यों को मार्च 2026 तक गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए, साथ ही साप्ताहिक मॉनिटरिंग और रेड जोन व्यवस्था लागू होगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपस्थली चित्रकूट में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान चित्रकूट के सौंदर्य, सुगम और सुरम्यता के लिए चल रही योजनाओं का वन बाई वन रिव्यू किया गया। इसमें चित्रकूट के समग्र विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा, पर्यटन के आकर्षण, प्राकृतिक सौन्दर्य को कायम रखते हुए धार्मिक और आध्यात्मिक विकास के लिए केन्द्र और राज्य शासन द्वारा स्वीकृत लगभग 2800 करोड़ रुपए लागत के विकास परियोजनाओं के कार्य चल रहे हैं। कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद ने शुक्रवार को चित्रकूट नगर पंचायत के सभाकक्ष में संबंधित विभागों एवं कार्यकारी एजेंसी की बैठक लेकर चित्रकूट विकास के कार्यो की समीक्षा की। कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि विकास परियोजनाओं के कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरे किये जायें। अधिकांश निर्माण और विकास कार्यों की पूर्णता की सीमा मार्च 2026 नियत है। कार्यों में तेजी लाकर इन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने के प्रयास करें।
होगी वीकली मीटिंग
कमिश्नर ने कहा कि कार्य पूर्ण करने की निर्धारित समय-सीमा के अनुसार साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्य पूर्ण किये जाये। चित्रकूट के समग्र विकास के विभिन्न एजेसियों द्वारा सभी निर्माण कार्य एक साथ संचालित किये जा रहे हैं। एक-दूसरे विभाग के समन्वय के साथ एडवांस प्लानिंग बनाते हुए कार्यो को पूरा करें। ताकि निर्माण और विकास के कार्यो में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आयें और ये निर्बाध रूप से चलते रहने चाहिए। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि चित्रकूट के विकास कार्यो की समीक्षा साप्ताहिक रूप से उनके द्वारा स्वयं वाट्सअप ग्रुप में की जायेगी। जिन विभागों की प्रगति तय समय से पीछे होगी उन्हें रेड जोन में रखा जायेगा। नगर पंचायत के सब इंजीनियर कमलराज की बैठक में अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये गये। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, एसडीएम मझगवां महिपाल सिंह गुर्जर, तहसीलदार कमलेश सिंह भदौरिया, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण बीआर सिंह, सीएमओ नगर पंचायत चित्रकूट अंकित सोनी, तकनीकी अधिकारी स्मार्ट सिटी दीपेन्द्र सिंह, अंशुमान सिंह, एमपीटीसी के अमित तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मंदाकिनी के लिए 1.83 करोड़
चित्रकूट के विकास कार्यों की समीक्षा में बताया गया कि मोहकमगढ तिराहे से पीली कोठी तक का मुख्य मार्ग 44 करोड़ 62 लाख रुपए लागत से बनाया जा रहा है। जिसके 31 मार्च 2026 तक पूरा होने की संभावना है। निर्माण कार्य रोड, ड्रेन और डिवाइडर सहित तीन घटकों में किया जा रहा है जिसमें 17 किमी तक की सड़क कम्पलीट कर ली गई है। कार्य की भौतिक प्रगति 65 प्रतिशत है। इसी प्रकार 11 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से विभिन्न स्थानों पर भूमिगत विद्युतीकरण, 7 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से अमृत योजना में चित्रकूट के विभिन्न वार्डो में 60 किमी पाइप लाइन बिछाने, मंदाकिनी पैसुनी नदी के पुर्नजीवन के लिए 1.83 करोड़ लागत से झूरी नाला माइक्रोवाटर शेड के कार्य किये जा रहे हैं। इन सभी कार्यो को मार्च 2026 में पूरे करने का प्रयास किया जा रहा है।
फोरलेन होगा चित्रकूट-सतना मार्ग
चित्रकूट-सतना तक फोरलेन सड़क कार्य 2500 करोड़ रुपए का स्वीकृत है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) द्वारा शुरू किया गया यह कार्य डीपीआर स्टेज पर है। इसी तरह गुप्त गोदावरी से गुप्त गोदावरी चौराहा तक 14 किमी फोरलेन सड़क के लिए लोक निर्माण विभाग को 81 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। जिसकी निविदा प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। चित्रकूट के मां मंदाकिनी नदी के घाटों का क्षरण रोकने और घाट निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा 24 करोड़ 62 लाख रुपए का कार्य दिसम्बर 25 में पूर्ण कर लिया जायेगा। कार्य की प्रगति 90 प्रतिशत तक पूरी की जा चुकी है। विश्राम घाट से यूपी बार्डर तक 3 करोड़ 97 लाख रुपए की लागत से घाट निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी प्रगति 98 प्रतिशत है। रघुवीर मंदिर से कामदगिरि मंदिर तक डामर रोड, नाली, ट्रैफिक साइन बोर्ड का 1 करोड़ 93 लाख रुपए लागत के कार्य में 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। रजौला बस स्टैंड में कैरिजवे बाउन्ड्रीवाल, रिटेनिंग वाल, गार्ड रूम और प्लेटफार्म का 4 करोड़ 14 लाख रुपए लागत का स्वीकृत कार्य 70 फीसदी पूर्ण कर लिया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।