चित्रकूट क्षेत्र में खेत जोतने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हुए। पुलिस ने पीछा कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बरसात का मौसम आते ही फसल बोने के लिए किसान तैयारियों में जुट जाता है। खेत की जुताई की शुरुआत होती है और यहीं से शुरुआत होती जमीनी विवाद की बुनियाद की। दरअसल, राजस्व विभाग के द्वारा समय से सीमांकन, नामांकन न किए जाने के कारण गांव-गांव में रोजाना महज कुछ गज जमीन के लिए झगड़े होते हैं। हर साल खरीफ- रबी की फसल की बुआई के पहले जमीनी विवाद पर न सिर्फ सिर फूटते आ रहे हैं बल्कि रिश्तों का भी खून हो रहा है। जमीनी विवाद में एक दशक के दौरान सतना और मैहर जिले में दर्जनों व्यक्ति अपनी जान गवां चुके हैं। बुधवार को पुन: जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के सदस्य आमने- सामने आ गए। एक - दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में आई चोट की वजह से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। जिनमें से एक जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है।
महिलाओं के बीच शुरू हुआ विवाद
चित्रकूट थानान्तर्गत केवटरा निवासी चुन्नूलाल निषाद पिता कामता निषाद 34 वर्ष ने चित्रकूट थाना पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि बुधवार को वह अपने घर पर था। घर के सामने पत्नी सीमा और मेरी भाभी नीतू से परिवार के ही फूलचंद की पत्नी सुमन व मूलचंद की पत्नी संजू और चाची विसनिया व सुमित्रा आपस में खेत जोतने को लेकर आपस में बहस कर रही थी। बहस के दौरान इन सभी के बीच कहासुनी हो गई। एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाए । जानकारी लगने पर दोपहर 3.30 बजे के करीब मौके पर जाकर विवाद को शांत कराया। कहा कि जो भी निर्णय होगा वह न्यायालय से होगा।
बीच-बचाव करने वाले को पीटा
घायल चुन्नू लाल ने बताया कि गोहार मचाने पर पंचा निषाद, बिहारी लाल निषाद बीच- बचाव करने आए, आरोपियों ने इनके ऊपर भी लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस बीच श्यामलाल केवट भी लाठी-डंडा लेकर आ गया। श्यामलाल और उसके परिवार के सदस्यों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। चित्रकूट पुलिस ने बताया कि मारपीट में पुरुषोत्तम व बिहारी लाल और चुन्नूलाल को चोटें आई। तीनों को जानकीकुंड अस्पताल लाया गया। चोट गंभीर होने पर पुरुषोत्तम व बिहारी लाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज शुरू होने के पहले ही पुरुषोत्तम निषाद पिता जहरिया निषाद 50 वर्ष की मौत हो गई जबकि बिहारी लाल जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। घायल चुन्नीलाल को जानकीकुंड अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
... और कर दिया हमला
चुन्नू लाल ने बताया कि वह महिलाओं के विवाद को शांत कराने का प्रयास कर रहा था तभी अच्छेलाल केवट अपने घर से लाठी लेकर आया और मां -बहन की गाली देते हुए लाठी से सिर, पर और हाथ में हमला कर दिया। यह देख चाचा पुुरुषोत्तम निषाद बीच-बचाव करने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। उन पर लाठी-डंडे से हमला किया गया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। इस बीच अच्छेलाल का भाई फूलचंद, मूलचंद भी लाठी-डंडा लेकर आ गए। इन लोगों के द्वारा भी मारपीट की गई।
सिविल लाइन पुलिस के सहयोग से पकड़े गए आरोपी
जमीनी विवाद में लाठी-डंडे से पीट-पीट कर आरोपी जीप में बैठकर सतना के रास्ते भागने के प्रयास में थे। सूचना मिलने पर चित्रकूट पुलिस ने जीप में सवार होकर भाग रहे आरोपियों का पीछा किया। पीछा करने के दौरान चित्रकूट थाना पुलिस की टीम के वाहन का ब्रेक फे ल हो गया। चालक ने किसी तरह वाहन को नियंत्रित कर बड़े हादसे से टाला तत्पश्चात सिविल लाइन पुलिस भाग रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए मदद मांगी। चित्रकूट थाना पुलिस के इनपुट पर सिविल लाइन पुलिस सक्रिय हुई। सतना- चित्रकूट सड़क मार्ग में घेराबंदी कर हत्या के आरोपी अच्छेलाल निषाद, फूलचंद निषाद, मूलचंद निषाद, श्यामलाल निषाद के अलावा जीप में सवार दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रकरण में महिलाओं की भूमिका अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।