चित्रकूट में मोबाइल चोरी के संदेह में युवक को बिजली के खम्भे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला और साथी के खिलाफ तथा महिला की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मोबाइल चोरी के संदेह में युवक को बिजली के खम्भे में बांधकर बेरहमी पूर्वक पीटने का वीडियो गुरूवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वायरल वीडियो में महिला और उसका एक साथी बिजली के खम्भे में बंधे युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने पीड़ित की पहचान की। तत्पश्चात पीड़ित युवक की शिकायत पर महिला व एक अन्य के खिलाफ प्रकरण कायम किया। महिला की शिकायत पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है।
होटल में काम करता है युवक
गुरूवार को एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसमें युवक को बिजली के खम्भे में बांधकर महिला और उसका पुरुष साथी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। युवक को बांधकर पीटने का वीडियो सामने आने पर चित्रकूट पुलिस सक्रिय हुई। एसडीओपी चित्रकूट राजेश बंजारे ने बताया कि पीड़ित युवक की पहचान जोगिन्दर सिंह पिता रमाकांत सिंह 40 वर्ष निवासी सोम बाजार पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई। जोगिन्दर काफी समय से धार्मिक नगर चित्रकूट में रहकर एक होटल में काम करता है।
चाय-नाश्ता की दुकान चलाती है महिला
चित्रकूट पुलिस ने बताया कि युवक को बिजली के खम्भे में बांधकर पीटने वाली महिला की पहचान रेखा निषाद पति केशव निषाद के रूप में हुई। पीड़ित जोगिन्दर जिस होटल में काम करता है उसी के नजदीक रेखा चाय- नाश्ता का ठेला लगाती है। पुलिस ने बताया कि 27 जुलाई की शाम रेखा के परिचित संजय गुप्ता ने अपना मोबाइल फोन चार्ज कराने के लिए कहा तो रेखा ने फोन जोगिन्दर को दिया। आरोप है कि कुछ घंटे बाद रेखा ने जोगिन्दर से चार्ज करने के लिए दिया गया मोबाइल मांगा तो जोगिन्दर ने मोबाइल देने से मना कर दिया। मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए 29 जुलाई बुधवार की रात रेखा और संजय ने जोगिन्दर को उस वक्त पकड़ लिया जब वह ठेले के पास दिखा। जोगिन्दर को गमछे से विद्युत पोल में बांधकर उसकी बेरहमी पूर्वक पिटाई की।
युवक ने रिकार्ड की घटना
मोबाइल चोरी के संदेह में खम्भे से बांधकर पिटाई की घटना बुधवार की रात दो बजे के करीब होटल अशोक के पास घटित हुई। युवक के साथ की जा रही पिटाई का वीडियो स्थानीय युवक ने अपने मोबाइल में रिकार्ड किया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। गुरूवार को पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच - पड़ताल शुरू की। चित्रकूट थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत पर रेखा और संजय के विरुद्ध धारा 127(1), 296, 115(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं रेखा ने जोगिन्दर पर गाली -गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया। रेखा की शिकायत पर जोगिन्दर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।