मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के टंकारिया पंथ में भागवत कथा समापन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नारायणा और धार में भव्य श्रीकृष्ण तीर्थ बनाने और विकास कार्यों की घोषणा की।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि श्रीमद्भागवत कथा का पुण्य-प्रताप ऐसा है कि इसे सुनने मात्र से ही मनुष्य के सारे दुःख-दर्द दूर हो जाते हैं। भागवत कथा के श्रवण से न केवल कष्टों का नाश होता है, बल्कि पूरे संसार का कल्याण और मनुष्य की आध्यात्मिक उन्नति होती है। मुख्यमंत्री ने रविवार को उज्जैन जिले के ग्राम टंकारिया पंथ में आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन समारोह को मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धार्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है, जो समाज को सकारात्मक दिशा और आत्मिक शांति देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में अनेक कष्ट थे, फिर भी उन्होंने धर्म मार्ग पर चलते हुए कंस के कुशासन का अंत किया। श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को कर्तव्यों, नैतिकता और मानव सेवा की प्रेरणा देने वाला दिव्य ज्ञानामृत है। उन्होंने श्रद्धालुओं से गीता के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हुई थीं, वहां-वहां सरकार भव्य 'श्रीकृष्ण तीर्थ' विकसित करने जा रही है। इसी कड़ी में उज्जैन जिले के नारायणा गांव और धार जिले के अंका-झंका माताजी परिसर में भव्य श्रीकृष्ण तीर्थ बनाए जाएंगे।
ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम टंकारिया पंथ के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं....
ग्राम टंकारिया पंथ से लेपड़ तक और इसी गांव से रानापुर फाटक तक पक्की सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
स्थानीय धर्मशाला में शेड निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की जाएगी।
गांव में गौशाला निर्माण के लिए सरकारी अनुदान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने समाज के विभिन्न वर्गों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाले रक्षाबंधन पर्व पर सरकार की ओर से लाड़ली बहनों को शगुन के रूप में राशि भेजी जाएगी। इसके साथ ही, उन्होंने बुजुर्गों से वादा किया कि सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों को सरकार की ओर से तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।