
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "संकल्प से सिद्धि" के मंत्र के साथ पांढुर्णा जिले के जामसांवली मंदिर में 'श्री हनुमान लोक' के प्रथम चरण का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए ₹362 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उपहार दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के प्रमुख तीर्थों को 'धाम' के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन के 'महाकाल महालोक' की तर्ज पर जामसांवली में हनुमान लोक का निर्माण प्रदेश में आध्यात्मिक चेतना और रामराज्य की संकल्पना को साकार करता है। उन्होंने हनुमान लोक के दूसरे चरण के कार्यों की घोषणा की और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहाँ 10 बिस्तर का अस्पताल बनाने का निर्णय भी लिया।
नवगठित पांढुर्णा जिले को प्रशासनिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने कई सौगातें दीं, जिनमें संयुक्त जिला कार्यालय भवन जिसकी लागत ₹69.49 करोड़ है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ₹21.48 करोड़ से बनेगा। पांढुर्णा में ₹61.38 करोड़ की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होगा। इसके साथ ही जिला पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों के भवनों का भी लोकार्पण किया गया।
खेल: पांढुर्णा में 10 एकड़ भूमि पर इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का निर्माण।
सुरक्षा: जिले में समर्पित महिला पुलिस थाना खोला जाएगा।
कृषि: सौंसर में कृषि विकास केंद्र की स्थापना का प्रस्ताव।
परिवहन: श्रीराम नवमी (शुक्रवार) से भोपाल से ओरछा (राजा रामचंद्र धाम) के लिए पीएमश्री हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ।
बिजली: 'किसान कल्याण वर्ष' के तहत किसानों को दिन में भी बिजली मिलेगी।
दूध उत्पादन: राज्य में दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य 9% से बढ़ाकर 20% किया गया है। स्कूली बच्चों को 'माता यशोदा योजना' के तहत मुफ्त दूध के टेट्रा पैकेट मिलेंगे।
रोजगार: इस वर्ष 1 लाख सरकारी नियुक्तियां पूरी की जाएंगी, जिसमें ऊर्जा विभाग के 50 हजार पद शामिल हैं। आगामी समय में कुल 2.5 लाख भर्तियां की जाएंगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।