मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना प्रवास के दौरान दिवंगत नेताओं के परिजनों से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी और विभिन्न जनप्रतिनिधियों व संगठनों से भी भेंट की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को अल्प प्रवास पर सतना पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं के परिजनों के निधन के पश्चात दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से भेट कर संवेदनाएं व्यक्त की व परिजनों को ढाढस बंधाया।
असीम बनर्जी को दी श्रद्धांजलि : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ समाजसेवी उत्तम बनर्जी के पिता स्व. असीम बनर्जी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और शोक संतृप्त परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, खजुराहो सांसद बीडी शर्मा, महापौर योगेश ताम्रकार, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय ने भी स्व. असीम बनर्जी को श्रृद्धांजलि अर्पित की।
चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के आवास पहुंचे, अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना प्रवास के दौरान चित्रकूट विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त अध्यक्ष विजयपाल यादव के डालीबाबा चौक कामता टोला स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे औपचारिक भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विजयपाल यादव की माता स्व. मूर्ति देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। स्व. श्रीमती यादव का 20 मार्च को देहावसान हो गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात की।
ये रहे मौजूद
चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव के आवास पर सीएम के दौरे के समय पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, गृह निर्माण मंडल के चेयरमैन ओम जैन, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पांडेय, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह बिसेन, भाजपा नेता मृगेन्द्र सिंह, पूर्व पार्षद मधु यादव, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णा पांडेय, जिला मंत्री हरीश अग्रवाल, रामपाल यादव, पार्षद आदित्य यादव, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रावेन्द्र पटवारी, कामता पांडेय, अख्तर रजा, कल्लू खान, शारदा तिवारी, संजय अग्रवाल चांदी, सागर चौरसिया, श्याम लाल गुप्ता, हर्षित सिंह, शिवम त्रिपाठी, कोमल यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्व. सरोज देवी को अर्पित किए श्रद्धासुमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मणिकांत माहेश्वरी की माता स्व. सरोज देवी माहेश्वरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सिटी कोतवाली के पीछे स्थित माहेश्वरी निवास में स्व. माहेश्वरी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतृप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान समाजसेवी श्रीकृष्ण माहेश्वरी, पूर्व महापौर ममता पांडेय, पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र, समाजसेवी डॉ. स्वप्ना वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री को रीवा से सतना आना पड़ा
नेताओं के मुताबिक सतना में वर्ल्ड क्लास हवाई अड्डा है लेकिन बड़े शर्म की बात है कि यहां सीएम का एक अदना सा हवाई जहाज तक नहीं उतर पाता। अगर सीएम को सतना आना है तो पहले वे रीवा उतरते हैं फिर वहां से हेलीकाप्टर के जरिए सतना आते हैं। शनिवार को भी सतना आने से पहले सीएम रीवा गए और फिर वहां से सतना आए। जबकि सतना में द्वितीय विश्वयुद्ध के जमाने का हवाई अड्डा है, यहां पहले बड़े -बड़े विमान उतरते थे लेकिन यह दुर्भाग्य है कि नेताओें की उदासीनता और प्रशासनिक अनदेखी के चलते आज सतना हवाई पटटी छोटी कर दी गई है और यहां बड़े विमान चाह कर भी उतर नहीं पा रहे हैं।
डेढ़ घंटे देरी से सतना पहुंचे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे की देरी से सतना पहुंचे। उन्हें दोपहर 12 बजे सतना आना था और वे लगभग डेढ़ बजे के करीब सतना आए। इस दौरान उन्होंने लगभग 55 मिनट का समय सतना में बिताया जहां उनकी स्थानीय हवाई पटटी में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से चर्चा हुई वहंीं उन्होने दिवंगतों को इस दौरान श्रद्धांजलि भी दी। सीएम के सतना दौरे को देखते हुए प्रशासन व पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम कर रखे थे।
रोक दी गई नेताओं की गाड़ियां
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले हवाई पटटी पर एक दर्जन से ज्यादा नेता हर बार की तरह अपनी गाड़ियों के लाव- लश्कर के साथ पहुंच गए थे लेकिन इस बार प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से बदली हुई थी। प्रधानमंत्री की र्इंधन बचाओ अपील के चलते सीएम के काफिले में पांच गाड़ियों से ज्यादा की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी, ऐसे में सिर्फ वही पांच गाड़ियां सीएम के काफिले के साथ निकली जिन्हें अनुमति थी। बाकी नेताओं की गाड़ियां हवाई पटटी के अंदर ही गेट बंद करके रोक दी गईं। वे गाड़ियां काफिले में शामिल नहीं हो पार्इं।
चेंबर ने सीएम से मेले के लिए मांगी जमीन
विंध्य चेंबर आॅफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि मंडल ने चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जिसमें विंध्य व्यापार मेले के आयोजन के लिए सतना में 8 एकड़ शासकीय भूमि उपलब्ध कराने की मांग। राज्य स्तरीय व्यापार संवर्धन बोर्ड में विंध्य चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए, शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना।विंध्य चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 61वें द्विवार्षिक अधिवेशन मेंं मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। अधिवेशन की थीम स्थानीय व्यापार से वैश्विक बाजार तक रखी गई है। प्रतिनिधि मंडल में चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर वाधवानी, कनिष्ट उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मंत्री हरिओम गुप्ता सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
सतना पहुंचने पर मुख्यमंत्री की आत्मीय अगवानी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक दिवसीय प्रवास पर सतना पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय अगवानी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ रीवा से हेलीकाप्टर द्वारा सांसद खजुराहो बीडी शर्मा, सांसद गणेश सिंह भी सतना आये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के एयरपोर्ट सतना पहुंचने पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार सहित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री की अगवानी की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी, पूर्व विधायक ऊषा चौधरी, विंध्य चेम्बर आॅफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश सुखेजा, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह,नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना जिले के अपने प्रवास के दौरान कामता टोला से बायपास होकर एयरपोर्ट वापसी की। इस दौरान डेलौरा मोड़ के पास बड़ी संख्या में उपस्थित लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।