मध्य प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच शुरू हुई बयानबाजी अब बड़े राजनीतिक विवाद का रूप लेती दिखाई दे रही है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच शुरू हुई बयानबाजी अब बड़े राजनीतिक विवाद का रूप लेती दिखाई दे रही है। दोनों नेताओं के बीच तीखे बयान राजनीतिक प्रतिष्ठा की लड़ाई में बदलते नजर आ रहे हैं। हालांकि बढ़ते विवाद के बीच जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से विरोध करने की अपील कर राजनीतिक तापमान कम करने की कोशिश की है।
शाजापुर जिले के शुजालपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों तक का विरोध किया जा रहा है। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस संगठन और नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर तीखी टिप्पणी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई है कि उसे चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे।
मुख्यमंत्री के बयान के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री के बयान को राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया। प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए।
विवाद बढ़ने के बाद जीतू पटवारी ने वीडियो संदेश जारी कर पार्टी कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा गांधीवादी है और पुतला दहन या उग्र प्रदर्शन पार्टी की संस्कृति का हिस्सा नहीं है।
पटवारी ने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को फूल और माला देकर प्रतीकात्मक विरोध किया जाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पद की गरिमा का सम्मान बनाए रखना जरूरी है।
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस किसानों, युवाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी, लेकिन इसका जवाब हिंसा और आक्रोश से नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लड़ाई विचारों के स्तर पर लड़ी जानी चाहिए और घृणा का जवाब घृणा नहीं हो सकता।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए ‘मोहन लाल अभिनंदन यादव’ कहा था। माना जा रहा है कि उसी बयान के जवाब में मुख्यमंत्री ने शुजालपुर की सभा में तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद दोनों दलों के बीच राजनीतिक टकराव और तेज हो गया।
फिलहाल दोनों दलों के नेताओं के लगातार आ रहे बयानों से यह विवाद जल्द थमता नजर नहीं आ रहा।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।
सीधी के रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर में बारिश के दौरान जर्जर दीवार गिरने से दो लोगों की मौत और दो घायल हुए। हादसे ने शासकीय भवनों के रखरखाव और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह