सतना ज़िले के सीएम राइज विद्यालयों की हालत चिंताजनक है। सिंहपुर स्कूल में छत से प्लास्टर गिर रहा है, दीवारों में दरारें हैं और कक्षाएं जर्जर कमरों में चल रही हैं। स्कूल में शिक्षकों की भी भारी कमी है। ऐसे हालात में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा दोनों पर संकट है। सरकार के दावों और ज़मीनी सच्चाई में बड़ा अंतर सामने आ रहा है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
कितनी हैरानी की बात है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल सीएम राइज (अब नाम सांदीपनि) विद्यालय भी जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं। शिक्षा विभाग का दावा था कि सीएम राइज स्कूल प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देंगे, लेकिन 4 साल में सतना-मैहर जिले का एक भी विद्यालय अब तक सर्व सुविधा युक्त नहीं हो पाया, पुराने जर्जर भवनों में ही कक्षाएं संचालित हो रही हैं। बताया गया कि दूसरे चरण में चयनित नागौद ब्लाक के सीएम राइज स्कू ल सिंहपुर की हालत सबसे ज्यादा खराब है। छत का प्लास्टर आए दिन गिरता है, दीवारे चटक गई हैं, कुछ बिल्डिंग 65 साल से पुरानी हैं। प्राचार्य जीतेन्द्र कुमार परौहा ने बताया कि माध्यमिक सेक्शन के भवन की हालत ऐसी है कि वो कभी भी ढह सकता है। 2015 में सरपंच द्वारा 4 कमरे बनवाए गए थे जिनकी हालत सबसे खराब है। हालांकि इन कमरों में सुरक्षा की दृष्टि से कक्षाओं का संचालन नहीं करवाया जा रहा है। कमरे कम होने की वजह से कक्षाओं में 60 -60 बच्चे बैठाए जा रहे हैं, वहीं अन्य कमरों में पानी टपकता रहता है। स्कूल बिल्डिंग की हालत खराब होने से पठन-पाठन पर असर पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत व घायल होने की घटना सामने आई थी।
शिक्षक न सुविधाएं
बताया गया कि सीएम राइज सिंहपुर स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। विद्यालय में गणित, अंग्रेजी के अलावा भूगोल एवं हिंदी विषय के भी शिक्षक नहीं है। जबकि दो वर्ष पहले इस विद्यालय को सीएम राइज विद्यालय का तमगा मिला था। विद्यालय में कक्षा एक से लेकर 12वीं तक में कुल 545 विद्यार्थी दर्ज हैं, अन्य सीएम राइज विद्यालयों में भी पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं।
मझगवां विकासखंड में सबसे ज्यादा स्कूलों की हालत खराब
प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं की बात करें तो मझगवां विकासखंड में सबसे ज्यादा स्कूलों की हालत खराब है। राज्य शिक्षा केन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक मझगवां में 286 मरम्मत योग्य शालाएं एवं 54 जर्जर स्कूल हैं। सतना- मैहर जिले में कुल 227 स्कूलें जर्जर तो 1320 स्कूलें मरम्मत योग्य हैं।
डीपीआई के जर्जर स्कूलों में कक्षा संचालन न करने का आदेश
हाल ही में लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक डीएस कुशवाह ने शासकीय स्कूलों की छत सीपेज एवं लीकेज की स्थिति में प्राथमिकता से मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि शा. प्राथमिक हाईस्कूल एवं हायर सेकेडरी स्कूलों लीकेज व प्लास्टर गिरने की संभावना है वहां कक्षाएं न संचालित की जाएं। प्रत्येक कक्षा का छत निरीक्षण कर आवश्यकता अनुसार उपलब्ध आवंटन व स्थानीय मद से प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापक मरम्मत करवाएं।
प्रथम चरण में 9, द्वितीय चरण में 11 सीएम राइज में चयनित
प्रथम चरण में सीएम राइज बगहा स्कूल समेत 9 स्कूलें चयनित की गई थीं तो दूसरे चरण में 11 स्कूलें चयनित की गई हैं। प्रथम चरण में चयनित स्कूल के बच्चों को गणवेश एवं बस की सुविधा उपलब्ध है तो दूसरे चरण में बस की सुविधा का अता- पता नहीं हैं, वहीं प्रथम चरण की सीएम राइज स्कूल में नए भवन निर्माण की प्रक्रिया चल रही है तो दूसरे चरण के स्कूलों में नए भवन निर्माणों की प्रक्रिया का कोई प्लान नहीं है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।