छतरपुर के गांव बहादुरपुर के किसान बिहारी लाल पटेल ने यूट्यूब से प्रेरित होकर दुर्लभ सिक्कों और करंसी का अद्भुत संग्रह खड़ा किया। प्रसिद्ध कॉइन कलेक्टर राज ज्ञानी से प्रेरित इस जुनूनी व्यक्ति की कहानी हर किसी को प्रेरित कर सकती है।

जुनून ने बदली जिंदगी, प्रसिद्ध कॉइन कलेक्टर राज ज्ञानी बने प्रेरणा स्रोत
छतरपुर, स्टार समाचार वेब
कहते हैं जुनून हो तो कोई भी राह मुश्किल नहीं होती, कुछ ऐसा ही कर दिखाया है गौरिहार जनपद क्षेत्र के छोटे से गांव बहादुरपुर के सातवीं फेल किसान बिहारी लाल पटेल ने। वह आज एक प्रशंसित कॉइन कलेक्टर के रूप में पहचान बना चुके हैं। 50 वर्षीय बिहारी लाल मूलत: किसान हैं। इस ग्रामीण किसान को पिछले दस सालों से दुर्लभ सिक्के और करेंसी नोट जमा करने का ऐसा जुनून चढ़ा, जिसने उनकी पूरी दुनिया ही बदल दी।
कॉइन कलेक्टर राज ज्ञानी का वीडियो देख मिली प्रेरणा
बिहारी लाल ने बताया कि एक दिन यूट्यूब पर उन्होंने देश के प्रसिद्ध कॉइन कलेक्टर राज ज्ञानी का वीडियो देखा उसके बाद वह वीडियो उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया। खेती-किसानी के अलावा उन्होंने पुराने सिक्के और नोट इकट्ठा करना शुरू कर दिया, और आज उनके पास हजारों की संख्या में दुर्लभ और ऐतिहासिक सिक्के व करेंसी नोट का विशाल संग्रह है।
ब्रिटिश इंडिया से लेकर वर्तमान के सिक्कों और करंसी का है कलेक्शन
विगत 10 वर्षों में उनके संग्रह में ब्रिटिश इंडिया, आजादी के बाद के तमाम चरणों से लेकर वर्तमान तक के सिक्के मौजूद हैं। आधे आने से लेकर एक आना, नीकल, तांबा और पीतल के सिक्के जो आज इतिहास की किताबों में या बमुश्किल मिलते हैं। बिहारी लाल ने बताया कि लोग कई बार मेरे संग्रह को देखकर कहते हैं कि ये तो आम नोट या सिक्के हैं, लेकिन हर नोट और सिक्के के पीछे एक खास इतिहास और उसकी पहचान छिपी है। इसके अलावा 2021 में प्रिंट हुए सौ के नोट पर शंकर जी का चित्र अंकित है जिसको बिहारी लाल कहते हैं कि यह दुर्लभ नोट किसी के पास नहीं होगा और इस नोट को वह बड़े एग्जीबिशन में रखने की इच्छा रखते हैं।
गांव में रहने के कारण नहीं मिल सकी पहचान
कम पढ़े-लिखे और गांव में रहने के कारण आज भी बिहारी लाल को वह पहचान नहीं मिल पाई है, जिसके वे हकदार हैं। हालांकि करीब 5 साल पहले लखनऊ में आयोजित एक एग्जीबिशन में उनके दो सिक्के ऊंचे दामों में बिके, लेकिन उसके बाद उन्हें फिर किसी मंच पर जाने का अवसर नहीं मिल सका। उनका सबसे बड़ा सपना है अपने प्रेरणास्त्रोत राज ज्ञानी से मिलना, और अगर किसी को उनके पास मौजूद किसी विशेष सिक्के या नोट की आवश्यकता हो, तो वे संपर्क कर सकते हैं। उनका मानना है कि ये संग्रह सिर्फ उनका नहीं बल्कि हमारे इतिहास, विरासत और पहचान का हिस्सा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।