कोलगवां थाना क्षेत्र में डायल-112 में तैनात आरक्षक पर मवेशी लदे ट्रक से अवैध वसूली का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को लाइन अटैच कर जांच सीएसपी को सौंप दी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
मंगलवार की नाइट ड्यूटी में कोलगवां थाना के डायल-112 में तैनात आरक्षक ने सुबह के वक्त मवेशी से लोड ट्रक रुकवाया। चालक और ट्रक मालिक से रुपए की मांग की। कार्रवाई की धमकी देकर पांच हजार रुपए नगद और दो हजार रुपए फोन-पे पर लिए। आरक्षक के द्वारा अवैध वसूली का मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर जांच नगर पुलिस अधीक्षक को सौंपी है।
मुझे किसी की परवाह नहीं
आरक्षक अंशुल मवेशी से लोड ट्रक के मालिक से बात हुई, कहा कि उसे 20 हजार रुपए हर हाल में चाहिए तो उसे किसी भी अधिकारी का डर नहीं है, जहां बताना हो बता दो। डरा- धमका कर पहले अंशुल ने पांच हजार रुपए लिए। इसके बाद मवेशी से लोड ट्रक के मालिक का दबाव बनाकर अपने फोन -पे पर 2 हजार रुपए मंगाए। आरोप है कि आरक्षक अंशुल बिना प्वाइंट के टमस नदी की तरफ गया था यह नियम के खिलाफ है। इस मामले में डायल-112 के पायलट की भूमिका भी संदेहास्पद बताई जा रही है।
20 हजार रुपए की थी मांग
जानकारी के अनुसार कोलगवां थाना में पदस्थ आरक्षक अंशुल विश्वकर्मा की ड्यूटी मंगलवार की रात डायल -112 में लगी हुई थी। बिना प्वाइंट के आरक्षक अंशुल पायलट को लेकर सतना - रीवा बाईपास में टमस नदी के पास डायल-112 लेकर पहुंचा। सुबह के वक्त आरक्षक अंशुल ने मवेशी से लोड ट्रक को रुकवाया। धमकी दी कि अगर मुंहमांगा पैसा नहीं मिला तो गाड़ी नहीं जाने दूंगा। आरक्षक ने 20 हजार रुपए की मांग की। चालक ने इतने पैसे पास न होने की बात कही तो अंशुल ने ट्रक मालिक से बात कराने के लिए कहा।
सीएसपी को सौंपी गई जांच
डायल-112 के आरक्षक अंशुल विश्वकर्मा के द्वारा पांच हजार रुपए नगद और दो हजार रुपए अपने फोन-पे पर लिए जाने की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने शुरुआती जांच के बाद आरक्षक के आचरण को सही न पाते हुए तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया। इस मामले की जांच सीएसपी को सौंपी गई है। कोलगवां थाना प्रभारी ने बताया कि आरक्षक अंशुल को बुधवार की दोपहर ही थाने से रिलीव कर लाइन आमद दर्ज कराने के लिए रवाना कर दिया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर NHAI ने NH-45 स्थित शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली रोक दी है। एप्रोच रोड के निर्माण कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है।
भोपाल के बैरागढ़ स्थित होटल में लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए 27 वर्षीय पवन बामनिया का शव मिला। लगातार सरकारी नौकरी में असफलता मिलने के तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
इंदौर के राजबाड़ा इलाके में अनियंत्रित PM सिटी बस ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गुस्साई भीड़ ने बस में की तोड़फोड़।
धर्मनगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले भव्य महाकुंभ यानी सिंहस्थ 2028 की तैयारियां बड़े पैमाने पर शुरू हो चुकी हैं। इस महाआयोजन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए शहर में चौड़ीकरण और विकास का बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का तीन अक्टूबर को भोपाल दौरा प्रस्तावित है। भेल दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
मध्यप्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक और प्रक्रियात्मक तैयारी शुरू कर दी है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 में संशोधन करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है।
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले चर्चित गोरकर बंधुओं के दोहरे हत्याकांड में फरार दो आरोपियों को नीलगंगा पुलिस ने करोहन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी।
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।