प्रदेशव्यापी हड़ताल के तीसरे दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सुंदरकांड पाठ और सद्बुद्धि यज्ञ कर सरकार से लंबित मांगों के समाधान की अपील की। हड़ताल से पोषण पुनर्वास केंद्रों और आरोग्य मंदिरों का काम प्रभावित हुआ।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
प्रदेश व्यापी आंदोलन के तीसरे दिन भी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल जारी रही। गुरूवार को आंदोलनक्रम के अनुसार कर्मचारियों द्वारा भगवान श्रीराम एवं बजरंगबली की आराधना करते हुए सुंंदरकांड का पाठ और सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। कर्मियों ने कहा कि इस पाठ और सद्बुद्धि यज्ञ के जरिए शायद प्रदेश के जिम्मेदारों का बुद्धि विवेक बढ़ेगा और वे अपनी पुराने दिए हुए निर्देशों को कर्मचारियों के हित में लागू करेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पूर्व में घोषणा की गई थी कि संविदा कर्मियों को नियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा एवं उनकी सभी लंबित मांगों का निराकरण भी होगा लेकिन आज तक ये मांगे धरातल पर नहीं उतरी हैं।
सकारात्मक निर्णय से मिलेगी परिवारों को राहत
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति, अधिकारी या विभाग के विरुद्ध नहीं है बल्कि अपने अधिकारों, सम्मानजनक भविष्य एवं सेवा सुरक्षा की मांग के लिए है, अगर सरकार उनकी मांगे मानती है तो यह एक सकारात्मक निर्णय होगा जिससे हजारों परिवारों को राहत मिलेगी। कर्मियों ने कहा कि कोविड जैसी महामारी में भी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने आगे खडेÞ रहकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसके बाद भी कर्मियों को मांगों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता तब तक सांकेतिक और चरणबद्ध आंदोलन चलता रहेगा।
पोषण पुनर्वास केन्द्रों एवं आरोग्य मंदिरों में कार्य प्रभावित
हड़ताल के कारण जिले में बने सभी 9 पोषण पुर्नवास केन्द्रों में कार्य प्रभावित हो रहे हैं, इन केन्द्रों में पदस्थ फीडिंग डिमांस्ट्रेटर कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण कुपोषित बच्चों के पोषण प्रबंधन एवं परामर्श संबंधी गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा संजीवनी क्लीनिक, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी चिकित्सकीय सुविधाओं से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कार्यालयों में डेटा प्रबंधन, रिपोर्टिंग, मॉनीटरिंग एवं अन्य प्रशासनिक कार्य बंद पड़े हुए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।
मध्यप्रदेश में आज शुक्रवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। 5-डे बैंकिंग वीक (पांच दिवसीय कार्य सप्ताह) की प्रमुख मांग को लेकर प्रदेशभर के लगभग 40 हजार बैंक कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे राज्य की करीब 7 हजार बैंक शाखाओं में ताले लटक गए हैं।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और गढ़ी मलहरा शराब दुकान के ठेकेदार रवि लखेरा को पुलिस ने बरायठा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से रवि लखेरा घायल हो गया।