सतना की जीवन ज्योति कॉलोनी में डेंगू से महिला की मौत के बाद परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट अलग-अलग आई। सतना में पॉजिटिव और नागपुर में निगेटिव रिपोर्ट से परिजन असमंजस में हैं।

मुख्य बातें:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर की जीवन ज्योति कॉलोनी में डेंगू से हुई 60 वर्षीय महिला की मौत के बाद अब नया मामला सामने आया है। परिवार के दो अन्य सदस्य की रिपोर्ट सतना में डेंगू पॉजटिव आई है जबकि नागपुर में उन्हीं सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है। दोनों जगहों की अलग -अलग रिपोर्ट से परिजन उलझन में हैं। हालांकि सतना जिले में दोनों सदस्यों को डेंगू पॉजटिव में रखकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाईयां शुरू कर दी गई हैं। परिवार के सभी सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महीने तक निगरानी में रखा जाएगा। गौरतलब है कि जीवन ज्योति कॉलोनी की रामदुलारी चक्रवर्ती पति राजाराम को डेंगू पॉजटिव आने पर चिकित्सकीय उपचार किया जा रहा था। हालत में सुधार न होने पर मरीज को जबलपुर रेफर किया गया था जहां रास्ते में मौत हो गई थी। महिला की डेंगू से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर था। जिसके बाद परिवार के 12 सदस्यों की ब्लड सेम्पलिंग कराई गई थी।
देर रात नागपुर रवाना, रिपोर्ट निगेटिव
जानकारी के अनुसार परिवार के सात सदस्य देर रात नागपुर इलाज के लिए रवाना हो गए थे। जहां बेबी पति धर्मेन्द्र 26 साल को गंभीर अवस्था में चिकित्सकों द्वारा इलाज के लिए भर्ती किया गया है। मरीज के प्लेटलेट्स 70 हजार बताए गए हैं। वहीं अन्य मरीजों में अंकिता और कविता जो जिला अस्पताल की रिपोर्ट में डेंगू पॉजटिव आए हैं नागपुर की रिपोर्ट में डेंगू निगेटिव निकले हैं। ऐसे में नागपुर के चिकित्सकों द्वारा उन्हें भर्ती नहीं किया गया है।
जिला अस्पताल की लैब में दो सदस्य पॉजटिव
राजाराम के परिवार के 12 सदस्यों की ब्लड सेम्पल को जांच के लिए जिला अस्पताल की रीजनल डायग्नोस्टिक लैब में भेजा गया था। देर रात सभी की ब्लड जांच एलाइजा मशीन में लगा दी गई थी। बुधवार की सुबह परिवार के सात साल की अंकिता और 36 साल की कविता की रिपोर्ट एलाइजा में पॉजटिव निकली। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एलाइजा टेस्ट में पॉजटिव होने पर दोनों मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं लैब की मानें तो जिले में तीन अन्य मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस प्रकार जिले में एक माह में पांच से ज्यादा मरीज डेंगू के चिन्हित किए गए।
40 लोगों की जांच चली फॉगिंग मशीन
एलाइजा टेस्ट में दो सदस्यों में डेंगू पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाईयां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि नागपुर में रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिस पर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सतना जिले की रिपोर्ट पॉजटिव होने पर एहतियातन तौर पर निगरानी के निर्देश हैं। जिला मलेरिया अधिकारी शीला सोनकर ने बताया कि बुधवार को डेंगू पॉजटिव घर के आसपास 40 संदिग्ध लोगों की आरडी किट से जांच कराई गई। हालांकि कोई भी पॉजटिव नहीं आया है। फॉगिंग मशीन द्वारा कीटनाशी छिड़काव किया गया। स्पेश सर्वे द्वारा घर के अंदर डेंगू के लार्वा को नष्ट किया गया। वहीं टेमीफास दवा का छिड़काव नालियों में किया गया। मलेरिया विभाग के अधिकारियों के अनुसार एक माह तक परिवार की निगरानी की जाएगी।

रीवा में एयरपोर्ट और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर के बीच जिवला का शताब्दी पुराना स्कूल सड़क के अभाव में संकट में है। 36 बच्चे बारिश में स्कूल नहीं पहुंच पाते, शिक्षक भी परेशान हैं।
रीवा जिला अस्पताल में मैनपावर ठेका पाने वाली कंपनी पर पहले कर्मचारियों की ईपीएफ-ईएसआईसी राशि रोकने और फर्जी भुगतान पत्रक लगाने के आरोप लगे थे। ब्लैकलिस्ट के बावजूद दोबारा ठेका मिलने से सवाल उठे हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार के पीथमपुर में प्रताप समूह के एडवांस ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का उद्घाटन किया।
रीवा में लगातार मूसलाधार बारिश से टमस, बेलन, सुगाढ़, गोरमा और बीहर नदियां उफान पर हैं। कई पुल डूबने से गांवों का संपर्क टूटा। प्रशासन अलर्ट है और एनडीआरएफ की टीम पहुंच रही है।
चितरंगी के सुखारा टोला में बारिश के बीच करीब 100 बच्चे उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। वहीं झखरावल में नदी में बहे युवक पवन कोल का शव दो किलोमीटर दूर मिला।
पन्ना जिले में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। पुलिया बहने और रास्तों पर पानी आने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ। घरों में पानी घुसा, प्रशासन ने राहत-बचाव बढ़ाया और स्कूल बंद किए।
सतना की जीवन ज्योति कॉलोनी में डेंगू से महिला की मौत के बाद परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट अलग-अलग आई। सतना में पॉजिटिव और नागपुर में निगेटिव रिपोर्ट से परिजन असमंजस में हैं।
मैहर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बरगी नहर परियोजना की प्रगति बताई। जल्द मैहर, सतना और रीवा के खेतों तक नर्मदा जल पहुंचने की उम्मीद है। मैहर को 450 करोड़ से अधिक के विकास कार्य मिले।
सतना और चित्रकूट में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। चरवाहे के बहने की खबर से रेस्क्यू जारी है। गुप्त गोदावरी बंद कराई गई, जबकि करौंदी गांव में ग्रामीण जोखिम लेकर नदी पार कर रहे हैं।
सतना के वार्ड सात में निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरने से महिला और बालक घायल हुए, कार क्षतिग्रस्त हुई। प्रशासन ने रास्ता बंद कर अवैध निर्माण हटाया और भवन मालिक पर कार्रवाई शुरू की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह